लाइव न्यूज़ :

सीतापुरः प्राचार्य ने 12वीं कक्षा के छात्र का डांटा, नाराज छात्र ने दो गोली मारी, घायल अवस्‍था में लखनऊ भेजा

By भाषा | Updated: September 24, 2022 18:55 IST

पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य को दो गोलियां लगी है, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्‍हें इलाज के लिए सीतापुर से लखनऊ भेजा गया है ।

Open in App
ठळक मुद्दे सदरपुर थाना क्षेत्र के आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज (एक निजी स्कूल) की है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्‍हें इलाज के लिए सीतापुर से लखनऊ भेजा गया है ।

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक स्कूल में प्राचार्य द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने शनिवार को उन पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये लखनऊ भेजा गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना सीतापुर जिले की बिसवां तहसील के सदरपुर थाना क्षेत्र के आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज (एक निजी स्कूल) की है। पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य को दो गोलियां लगी है, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्‍हें इलाज के लिए सीतापुर से लखनऊ भेजा गया है ।

उन्होंने बताया कि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसका एक दिन पहले ही एक अन्य छात्र के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि बाद में इस बात को लेकर स्कूल के प्राचार्य राम सिंह वर्मा ने उसे डांटा था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरिंदर प्राचार्य से नाराज था, इसलिए उसने आज उन्‍हें गोली मार दी। उन्‍होंने बताया कि प्राचार्य को गोली लगी और उन्हें घायल अवस्‍था में सीतापुर से लखनऊ भेजा गया है । पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद गुरिंदर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा