लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ीः ऑर्केस्ट्रा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का भंडाफोड़, नाबालिग समेत तीन लड़कियां और मकान मालिक अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2023 16:17 IST

बिहार के सीतामढ़ी का मामला है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय राकेश रंजन के नेतृत्व में नगर, बाजपट्टी और डुमरा थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल की एक टीम का गठन किया गया और फिर कार्रवाई की गई।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार मकान मालिक की पहचान स्थानीय चंदन साह के रूप में की गई है।हिरासत में ली गई लड़कियों ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए है।मकान मालिक समेत तीनों लड़कियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र के वार्ड 37 बसवरिया सुंदर नगर से पुलिस ने छापेमारी कर एक नाबालिग समेत तीन लड़कियों और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मकान मालिक की पहचान स्थानीय चंदन साह के रूप में की गई है।

 

वहीं गिरफ्तार युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने गिरोह के संचालक के पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा स्थित निवास स्थान पर भी छापेमारी की। हालांकि छापेमारी से पूर्व आरोपी फरार हो गया है। बताया जाता है कि जिले के एसपी को यह गुप्त जानकारी मिली थी कि यहां एक मकान में आर्केस्ट्रा के नाम पर रैकेट चल रहा है।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय राकेश रंजन के नेतृत्व में नगर, बाजपट्टी और डुमरा थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल की एक टीम का गठन किया गया और फिर कार्रवाई की गई। छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस टीम ने सत्यापन के लिए पहले सादे लिबास में एक पुलिस कर्मी को अंदर भेजा।

जहां लड़की बुक करने के बाद सूचना का सत्यापन होने पर बाहर खड़ी पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय- 2 राकेश रंजन ने बताया कि एक साल से मकान किराया पर लेकर कर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। एनजीओ की सूचना मिलने पर सत्यापन के बाद छापेमारी की गई।

जहां एक नाबालिग लड़की समेत तीन युवती को बरामद किया गया है। ऑर्केस्ट्रा संचालन के नाम पर लड़कियों को मकान में रखा देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरोह के मुख्य संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में ली गई लड़कियों ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए है।

लकड़ियों ने बताया की पुनौरा थाना क्षेत्र में खरवा रोड स्थित निवासी जो की आर्केस्ट्रा का संचालन करता है। उसी के द्वारा तीनो लड़कियों को चंदन साह के मकान में रखा गया था। जहां चंदन संचालक के निर्देश पर उनसे धंधा करवाया करता था। हिरासत में ली गई एक लड़की के नबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। मकान मालिक समेत तीनों लड़कियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली