Delhi Murder: 'वह साहिल को 3-4 सालों से जानती थी', साक्षी की करीबी दोस्त ने बताया
By रुस्तम राणा | Published: May 29, 2023 08:56 PM2023-05-29T20:56:19+5:302023-05-29T20:56:19+5:30
साक्षी की सहेली ने कहा, "मैं साहिल को 6-7 महीने से जानती हूं, लेकिन लड़की उसे 3-4 साल से जानती थी। उसने मुझे बताया कि उसकी साहिल से दोस्ती है।"

Delhi Murder: 'वह साहिल को 3-4 सालों से जानती थी', साक्षी की करीबी दोस्त ने बताया
नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने नाबालिग लड़की को बेहरमी से मार डाला। हालांकि दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 16 वर्षीय लड़की को 22 बार चाकू मारा था। इसके बाद उसने लड़की को एक पत्थर से कुचला गया था।
नाबालिग लड़की एक करीबी दोस्त ने साहिल और उसके रिश्ते को लेकर मीडिया को यह बताया कि साक्षी साहिल को 3-4 सालों से जानती थी। वह मेरी बेटी की जन्मदिन की खरीदारी कर रही थी। नीतू ने कहा, "मेरी बेटी का जन्मदिन था, इसलिए वह (पीड़िता) खरीदारी करने गई थी। उसने कपड़े खरीदे और कहा कि वह अपने एक अन्य दोस्त से मिलने जा रही है। लेकिन वह कभी वापस नहीं आई।"
साहिल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि पिछली शाम दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। साक्षी की सहेली ने कहा, "इनकी लड़ाई चल रही थी काफी टाइम से, दोनों के बीच आपस में बात नहीं हो रही थी।" सहेली ने कहा, "मैं साहिल को 6-7 महीने से जानती हूं, लेकिन लड़की उसे 3-4 साल से जानती थी। उसने मुझे बताया कि उसकी साहिल से दोस्ती है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या उसने कभी पीड़िता के माता-पिता को सूचित किया, महिला ने कहा: "नहीं, मैंने इसलिए नहीं किया क्योंकि उसने मुझसे ऐसा नहीं करने को कहा था। साथ ही, मेरे सामने कभी कुछ नहीं हुआ।" लड़की की मां ने कहा कि परिवार उस व्यक्ति के बारे में नहीं जानता था और उसने उसके लिए मौत की सजा की मांग की है।