लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्‍कर मौत मामला: शशि थरूर ने दी लिखित सफाई, मीडिया को जारी किया ये पत्र

By स्वाति सिंह | Updated: June 5, 2018 18:18 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को सुनंदा पुष्‍कर मर्डर केस मामले में लगे आरोपों पर अपनी सफाई में दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जून: सुनंदा पुष्कर की आत्महत्या मामले में मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है 'मुझ पर लगे सभी आरोप बेकार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने आगे कहा 'मेरे खिलाफ ईर्ष्यापूर्ण और विरोधाभासी उद्देश्‍य से अभियान चलाया जा रहा है।'  बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की आत्महत्या मामले में मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें आरोपी माना है। इसके साथ ही शशि थरूर को एक समन जारी करके 7 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। हाल ही में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी, जिसमें थरूर को संदिग्ध माना गया है। ऐसे में चार्जशीट के संज्ञान लेने पर कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है। इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की चार्जशीट पर एक्शन नहीं लिया था।

ये भी पढ़ें: सुनंदा पुष्कर मौत मामला: शशि थरूर को कोर्ट ने माना आरोपी, 7 जुलाई को पेशी

दिल्ली पुलिस की मानें तो शशि थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिए उकसाने तहत केस चलाने के पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने कोर्ट में केस से जुड़े अहम सबूत और जानकारी के आधार कहा कि ये मामला आत्महत्या के लिए उकसाने और वैवाहिक जीवन में क्रूरता का है। पुलिस ने यह चार्जशीट करीब चार साल के बाद फाइल की है। वहीं, सुनंदा ने मौत से पहले शशि थरूर को 2 मेल लिखे जिसमें लिखा था, 'मैं मरना चाहती हूं। ऐसे में अब आज कोर्ट तय करेगा कि शशि थरूर के खिलाफ मामला चलेगा या नहीं।

ये भी पढ़ें: 'मैं जीना नहीं चाहती', मौत के कुछ दिन पहले सुनंदा ने पति शशि थरूर को किया था ये मैसेज

जानें क्या है मामलासुनंदा पुष्कर  17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लग्जरी होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस घटना से कुछ दिन पहले उनकी पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार के साथ टि्वटर पर तीखी बहस भी हुई थी। इस बहस की कथित वजह शशि थरूर और मेहर तरार के बीच नजदीकियां बताई गईं।

थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत अब भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। सीबीआई की सीएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनंदा की मौत सिगरेट में जहर देने से नहीं हुई थी। सीबीआई ने एम्स के डॉक्टरों संग होटल लीलावती के कमरा नम्बर 345 से सिगरेट, पानी की बोतल और दीवार पर लगे कथित खून के धब्बे उठाए थे। जनवरी 2014 में सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मौत हो गई थी।

टॅग्स :शशि थरूरहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब