लाइव न्यूज़ :

बिहार: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, विधायक, वीआईपी लोगों और इंजीनियरों को की जाती थी लड़की सप्लाई

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2019 08:38 IST

पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ के दौरान अपने दो और सहयोगियों के नाम बताए हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लडकी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया और सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा गया.

Open in App

बिहार के भोजपुर जिले की पुलिस ने एक देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है. इसमें यह पता चला है कि नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था और नाबालिग लड़कियों को माननीय से लेकर इंजीनियरों तक पहुंचाया जाता था. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी दोनों संचालक पटना एवं भोजपुर के निवासी हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला संचालक के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. इस दौरान दोनों की निशानदेही पर राजधानी पटना के तीन संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई. जहां से पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पकडी गई महिला और युवक दोनों मुख्य संचालक बताए जा रहे हैं. पकड़े गये आरोपित अनीता देवी और संजीत कुमार से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है. 

सूत्रों के अनुसार नाबालिग ने पुलिस को बताया हैं कि उसे एवं अन्य लड़कियों को देह व्यापार का धंधा कराने के लिए विधायक एवं इंजीनियर समेत अन्य वीआईपी के यहां भेजा जाता था. उन्हें इसके बदले बहुत कम पैसे दिए जाते थे. पटना के अलावा डिमांड के अनुसार अमुख महिला उन्हें लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ एवं दिल्ली भी जाती थी.

जहां पर उनके साथ जबरन देह व्यापार कराया जाता था. उसके अलावा करीब दस-बारह लड़कियोंसे इस तरह का गलत काम कराया जाता था. भोजपुर पुलिस पकडी गई महिला के मोबाइल को जब्त कर उसके और करीबियों के बारे में पता लगा रही है. 

भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने देह व्यापार के इस मामले में एक महिला समेत दो की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस मामले में देह व्यापार अधिनियम, दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार देह व्यापार का संचालन करने के आरोप में भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के मनियक्ष गांव निवासी संजय राम की पत्नी अनीता देवी एवं पटना के राजेन्द्रनगर, कदमकुआं निवासी बिगन महतो के पुत्र संजीत उर्फ सोनू उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ के दौरान अपने दो और सहयोगियों के नाम बताए हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लडकी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया और सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा गया. लड़की से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि अनीता देवी नामक महिला कई सफेदपोश नेताओं के पास भेजती थी. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनीता देवी सेक्स रैकेट की संचालिका है, जो काफी दिनों से इस धंधे में लिप्त है. यह बहला-फुसला कर लड़कियों को अपने पास ले जाते हैं और धंधे में शामिल कर देते हैं. बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. 

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट