लाइव न्यूज़ :

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, युवतियों की 'होम डिलिवरी' करवाता था ऑटो ड्राइवर और महिला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 12, 2020 09:21 IST

रंजना काफी समय से देह व्यापार में लिप्त है. उसे 2016 में पकड़ा भी गया था. वह ग्राहक से सीधे जुड़ी हुई है. भूषण ऑटो चालक है. रंजना से ग्राहक मोबाइल पर संपर्क करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देक्राइम ब्रांच के एसएसबी ने देह व्यापार के लिए युवतियों की 'होम डिलिवरी' देने वाली टोली को पकड़ा है. इस टोली की सूत्रधार महिला और ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है.

नागपुरः क्राइम ब्रांच के एसएसबी ने देह व्यापार के लिए युवतियों की 'होम डिलिवरी' देने वाली टोली को पकड़ा है. इस टोली की सूत्रधार महिला और ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. इनमें रंजना चतुर्भुज मेश्राम (40) गोधनी तथा भूषण जेटूराम माहुले (22) संगम चाल हैं. उनके चंगुल से दो स्थानीय युवतियों को मुक्त कराया गया है.

रंजना काफी समय से देह व्यापार में लिप्त है. उसे 2016 में पकड़ा भी गया था. वह ग्राहक से सीधे जुड़ी हुई है. भूषण ऑटो चालक है. रंजना से ग्राहक मोबाइल पर संपर्क करते हैं. सौदा होने के बाद रंजना ग्राहक से गूगल पे पर अग्रिम भुगतान लेती है. इसके बाद भूषण युवतियों को ऑटो में ग्राहक के बताए अनुसार जगह पर डिलिवरी दे देता है.

ऑनलाइन पेमेंट और होम डिलिवरी देने से पकड़े जाने का जोखिम कम हो जाता है. काफी समय से यह सिलसिला चल रहा है. इसकी एसएसबी को भनक लग गई. उसने डमी ग्राहक के माध्यम से रंजना से संपर्क किया.

रंजना ने उससे अग्रिम रुपए लेने के बाद कमरा बुक करने को कहा. कमरा बुक करने के बाद भूषण ने युवतियां ग्राहक को सौंप दी. 

टॅग्स :सेक्स रैकेटनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद