लाइव न्यूज़ :

संत कबीर नगरः मोबाइल को लेकर झगड़ा, जिशान और भाई वसीम ने धारदार हथियार से प्रहार कर मोहम्मद इब्राहिम को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2025 21:19 IST

Sant Kabir Nagar: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पचतोरवा गांव निवासी असगर अली के बेटे मोहम्मद इब्राहिम (20) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देगांव के ही जीशान के बीच मोबाइल फोन को लेकर तीखी बहस हुई थी। इब्राहिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

संत कबीर नगरः संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के पचतोरवा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पचतोरवा गांव निवासी असगर अली के बेटे मोहम्मद इब्राहिम (20) के रूप में हुई है।

 

सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को इब्राहिम और उसके साथी गांव के ही जीशान के बीच मोबाइल फोन को लेकर तीखी बहस हुई थी। उन्होंने बताया, "शुक्रवार को जिशान और उसका भाई वसीम गांव पहुंचे, जिसके बाद जीशान और इब्राहिम के बीच झड़प हो गई। झगड़े के दौरान जिशान ने कथित तौर पर मोहम्मद इब्राहिम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आई।"

एएसपी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल इब्राहिम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। जीशान और वसीम दोनों फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इब्राहिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?