लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार गिराने को लेकर वायरल ऑडियो मामले में संजय जैन गिरफ्तार, BJP ने ऑडियो क्लिप को बताया मनगढ़ंत

By अनुराग आनंद | Updated: July 17, 2020 18:18 IST

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश को लेकर दर्ज केस में संजय जैन नाम के एक आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भेजे गए नोटिस पर 21 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है।सुनवाई के दौरान हरीश साल्वे व मुकुल रोहतगी के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस में हिस्सा लिया।राजस्थान पुलिस की एक टीम दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व बागी विधायकों से वायरल ऑडियो मामले में पूछताछ के लिए पहुंच गई है।

नयी दिल्ली: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच सरकार गिराने के वायरल हो रहे ऑडियो टेप मामले में राजस्थान पुलिस ने संजय जैन को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में राजस्थान पुलिस कांग्रेस के बागी विधायकों से पूछने के लिए मानेसर पहुंच गई है। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस इस मामले में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी पूछताछ कर सकती है। 

आजतक की मानें तो बीकानेर के लूणकरणसर के मूल निवासी संजय जैन की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मानिक चंद सुराणा ने इसको लेकर सफाई दी है। मानिक चंद सुराणा ने कहा है कि संजय जैन से गजेंद्र सिंह शेखावत का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस गजेंद्र सिंह शेखावत को फंसाने का काम कर रही है। 

भाजपा ने इस आरोप को बताया मनगढंत व फर्जी-

भाजपा ने उन ‘ऑडियो क्लिप’ को शुक्रवार को मनगढ़ंत करार दिया, जिनका हवाला देते हुए कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार गिराने की कोशिश करने का भगवा पार्टी पर आरोप लगा रही है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अपना घर संभाल पाने में अक्षम रहने को लेकर हताशा में है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बात का जिक्र किया कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सचिन पायलट के बगावत करने के शीघ्र बाद कहा था कि ‘एक घर में बर्तन होते हैं, तो वे बजते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस मनगढ़ंत ऑडियो से इन बर्तनों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। ’’

पात्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस अपना घर नहीं चला पाने का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रही है, लेकिन जनता के सामने सच्चाई जगजाहिर है।’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत तथा कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की।

सरकार को गिराने की काथित साजिश से जुड़ी दो ‘ऑडियो क्लिप’ सामने आई-

दरअसल, राज्य की अशोक गहलोत सरकार को गिराने की काथित साजिश से जुड़ी दो ‘ऑडियो क्लिप’ सामने आई है। सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस महामारी के दौरान कांग्रेस सरकारें गिराने में व्यस्त हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इन ऑडियो रिकार्डिंग में उनकी आवाज नहीं है और वह किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने