लाइव न्यूज़ :

13 साल की नाबालिग से दरिंदगी, बेरहमी से गुप्तांग और जीभ को काटा, अधमरा समझकर फेंका

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2022 20:38 IST

बिहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र का मामला है। घटना को अंजाम देकर अपराधी उसे अधमरा समझकर फेंक दिया और फरार से हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्दे11 नवंबर को युवती का अपहरण कर लिया गया था।घर के पास वाले बगीचे में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।पीड़िता ज़िन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

पटनाः बिहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र से रोंगटे को खडा कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां हैवानों ने पहले एक 13 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया और बाद में बड़ी बेरहमी से उसके गुप्तांग और जीभ को काट दिया।

घटना को अंजाम देकर अपराधी उसे अधमरा समझकर फेंक दिया और फरार से हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को युवती का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद उसके गुप्तांग और जीभ काट दिया गया।

परिजनों ने बताया कि घर के पास वाले बगीचे में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे अधमरा कर अपराधी फरार हो गये। फिलहाल बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां ग्रामीण चंदा इकठ्ठा कर उसका इलाज करा रहे हैं।

पीड़िता ज़िन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई है। सूचना पाकर भाकपा माले के कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार और पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार लड़की के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए