लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः ट्रेन में छेड़खानी का विरोध, नर्सिग की छात्रा को बदमाशों ने फेंका, रेलवे अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2022 15:50 IST

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या 50 सी के पास की है. गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल आरपीएफ की मदद से रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Open in App
ठळक मुद्देआरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है.मुजफ्फरपुर स्थित एएनएम कॉलेज की छात्रा है.रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी.

पटनाः बिहार में सुशासन की सरकार में एकबार फिर से शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां जनसाधारण ट्रेन में की जा रही छेड़खानी से तंग आकर एक नर्सिग की छात्रा ट्रेन के डब्बे से पटरी पर कूद गई. छात्रा मुजफ्फरपुर से बरौनी अपने घर जा रही थी.

 

हालांकि कहा तो यह जा रहा है कि छेड़खानी का विरोध किय जाने पर बेखौफ बदमाशों ने छात्रा को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. घटना समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या 50 सी के पास की है. गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल आरपीएफ की मदद से रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फिलहाल आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है. घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंची घटना की जानकारी ली. पीड़िता की पहचान बेगूसराय के बरौनी हाजीपुर टोला निवासी राजेश कुमार सिंह की बेटी अंकिता साक्षी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर स्थित एएनएम कॉलेज की छात्रा है.

बताया जा रहा है कि अंकिता जनसाधारण एक्सप्रेस पर सवार होकर बरौनी स्थित अपने घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी, छात्रा ने जब मना किया फिर भी वे नहीं माने. जब दोनों ने उसे छूना शुरू कर दिया तो वह गेट के पास आ गई. लड़के भी उसके पीछे आ गये.

जब छात्रा ने जमकर विरिध किया तो बदमाशों ने चलती गाड़ी से रेलवे फाटक के पास उसे घका दे दिया.  वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पोस्ट के पुलिस निरीक्षक एन के सिन्हा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और रेलवे अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है.

अंकिता को किसी ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया या उसने खुद चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. इधर, रेल इंस्पेक्टर अच्छे लाल सिंह यादव ने बताया कि गेट पर युवती खड़ी थी. ट्रेन में भीड़ थी. वह गिर गई, जिससे वह जख्मी हो गई. छेड़खानी की कोई शिकायत नहीं की गई है. उन्होंने कहा है मामले की छानबीन की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी