लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः जेल नहीं भेजने पर सेक्स की डिमांड?, दरोगा की करतूत!, जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता न्याय की उम्मीद?

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2024 17:44 IST

पटोरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीके मेधावी ने कहा कि मीडिया में सामने आने तक घटना की जानकारी नहीं थी और गहन जांच का भरोसा दिलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार पीड़िता थाने में एक मामले में आरोपी है।अश्लील हरकतें करते हुए गंदा काम करने का प्रयास किया।दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती की।

पटनाः जब रक्षक ही बन जाए भक्षक तो फरियादी अपनी फ़रियाद लेकर किसके पास जाए? बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक मामले में आरोपी युवती के साथ गंदा काम करने का प्रयास कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक दरोगा एक युवती  से मदद के बदले अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। जबकि फरियादी मदद की बात कह दारोगा को गंदी हरकत करने से मना करती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता थाने में एक मामले में आरोपी है।

मामले का अनुसंधान पटोरी थाना के दरोगा मोहम्मद बलाल खान कर रहे हैं। दरोगा ने कुछ दिन पहले पीड़िता को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। जांच अधिकारी दारोगा मोहम्मद बलाल खान ने कथित तौर पर पीड़िता के मामले पर चर्चा करने की आड़ में उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश की।

पीड़िता को अधिकारी ने पुलिस स्टेशन बुलाया और बाद में अपने किराए के घर में ले गया जहां उसने उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया। पीड़िता ने अधिकारी के अनुचित व्यवहार को कैद करते हुए घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इस मामले में पीड़िता ने बताया कि दरोगा ने फोन पर मामले से संबंधित बातचीत में ऐसी कई बातें पूछता, जिससे वह डर गई।

कुछ दिन के बाद फिर दरोगा ने फोन कर थाने बुलाया और अपने किराए के मकान में ले गया जहां मेरे साथ दर्ज मामले में मदद करने के नाम पर अश्लील हरकतें करते हुए गंदा काम करने का प्रयास किया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दरोगा मोहम्मद बलाल खान ने पीड़िता के साथ कमरा का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती की।

पीड़िता का कहना है कि उसने कोई वीडियो वायरल नहीं किया है।  जब उसे इस आरोप के बारे में जानकारी मिली और पता चला कि उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ऐसे में खाकी की आड़ में महिला से बलात्कार का वीडियो वायरल हो रहा है।

पटोरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीके मेधावी ने कहा कि मीडिया में सामने आने तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और उन्होंने गहन जांच का भरोसा दिलाया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और अधिकारियों ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा