लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: आजम खान का दावा, अखलाक मर्डर केस से है मृतक इंस्पेक्टर सुबोध का कनेक्‍शन

By स्वाति सिंह | Updated: December 4, 2018 09:32 IST

आज़म खान ने एसआईटी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा 'एसआईटी जो पुलिस ऑफिसर सीबीआई में भी होते हैं। इस जांच एजेंसी का हश्र किसी से छिपा नहीं है।

Open in App

समाजवादी पार्टी के नेता अज़ाम खान ने बुलंदशहर में हुई हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा 'अगर एसआईटी जांच करेगी तो उसे पता लगाना चाहिए कि आखिर इस गोश्त को यहां लाया कौन था? क्योंकि यहां दूर-दूर तक खास समुदाय की आबादी नहीं है। '

उन्होंने आगे कहा 'ऐसा कहा जा रहा है कि मृतक इंस्पेक्टर अखलाक मर्डर केस में आईओ थे। इसलिए अब एसआईटी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।  एसआईटी की जिम्मेदारी का जो वीडियो वायरल हुआ है जो जुमले इस्तेमाल हुए हैं और जिन्होंने आईओ और इंस्पेक्टर की शिनाख्त की है उनसे पूछताछ होनी चाहिए। 

इसके साथ ही आज़म खान ने एसआईटी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा 'एसआईटी जो पुलिस ऑफिसर सीबीआई में भी होते हैं। इस जांच एजेंसी का हश्र किसी से छिपा नहीं है। ये कैसे दें कि एसआईटी की जांच निष्पक्ष होगी। जब सीबीआई ही निष्पक्ष नहीं है तो क्या ख सकते हैं। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल से जुड़े बुलंदशहर जनपद में सोमवार को कथित तौर पर गोकशी के बाद मचे बवाल में गुस्साई भीड़ ने स्याना थाने के इंस्पेक्टर की पत्थर या किसी भारी वस्तु मार कर हत्या कर दी। वहीं गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। सीएम योगी आदित्य नाथ ने इस मामले पर जांच के आदेश दे दिए हैं।  

प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच एडीजी इंटेलीजेंस को सौंपी है जो 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट देंगे इसके साथ ही मेरठ रेंज के महानिरीक्षक की अध्यक्षता में एक एसआईटी का भी गठन किया है। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह