लाइव न्यूज़ :

सहरसाः 4 लोगों ने षड्यंत्र रचा और 6 माह गर्भवती लड़की की शादी कुंवारे लड़के की कराई?, संबंध तोड़ने के बदले 2500000 रुपये की मांग, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2025 17:10 IST

Saharsa: मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छर्रापट्टी करोति बाजार निवासी एक पति-पत्नी पर षड्यंत्र रचकर शादी कराने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देघर में घुस कर मारपीट करने और लूटपाट मचाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सदर अस्पताल सहरसा में जांच और इलाज कराया गया।

Saharsa:बिहार के सहरसा जिले में एक अजीबोगरीब मामले को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें  कहा गया है कि चार लोगों ने षड्यंत्र रचकर और धोखा देकर 6 महीने की गर्भवती लड़की से कुंवारे लड़के की शादी करा दी। इसके बाद जब इस बात की  भनक युवक को लगी तो युवक ने लड़की से अपना संबंध तोड़ना चाहा। लेकिन संबंध तोड़ने के बदले में लड़की पक्ष द्वारा 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की जा रही है। जिसका विरोध किए जाने पर घर में घुस कर मारपीट करने और लूटपाट मचाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहरसा सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक वार्ड नंबर 20 निवासी युवक ने सदर थाना में अपने दिए आवेदन में मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छर्रापट्टी करोति बाजार निवासी एक पति-पत्नी पर षड्यंत्र रचकर शादी कराने का आरोप लगाया।

आवेदन में बताया गया कि दोनों पति पत्नी ने बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैया गांव गेरुआ टोला निवासी लड़की से उनके छोटे भाई की शादी 18 नवंबर 2024 को करा दी थी। लेकिन शादी के बाद ही लड़के को जानकारी मिली कि उनकी नवविवाहिता पत्नी गर्भवती है। जिसका सदर अस्पताल सहरसा में जांच और इलाज कराया गया।

पीड़ित का दावा है कि जांच में जानकारी मिली कि उक्त लड़की 6 महीने पूर्व से ही गर्भवती है ऐसे में उस नवविवाहिता से अपना संबंध तोड़ने के लिए लड़के ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय स्थित परिवार न्यायालय में बीते वर्ष 2024 के 11 दिसंबर को तलाक के लिए शिकायत दर्ज कराया था।

जिसका मुकदमा संख्या एमएम 77/24 है। बताया गया कि परिवार न्यायालय से जारी नोटिस की जानकारी नव विवाहिता के पिता को मिली थी। जिसके बाद वे लोग आग बबूला हो उठे. फिर लड़की के घर के लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी और उनके साथ मारपीट की एवं घर में लूटपाट मचाई।

उनसे शादी तोड़ने की एवज में 25 लाख रुपए का मुआवजा मांगा गया। घर में रखा हुआ 70 हजार जबरन छीनकर ले गए। दिए आवेदन के आधार पर सदर थाना की पुलिस छानबीन कर रही है। यह मामला यहां चर्चा का विषय बन गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी