लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए यौन संबंध, बच्ची पैदा हुई तो खेत में फेंका, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 22:34 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि देवबंद निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया किवक्त रोड निवासी सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती हो गई तो युवक शादी के लिए टालमटोल करने लगा।आरोपी युवक सलमान जबरदस्ती जंगल में फेंकने को ले गया था। किसान को नवजात बच्ची एक खेत की झाड़ी से बरामद हुई थी।

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में एक युवक द्वारा कथित तौर पर नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने और बच्ची पैदा होने पर उसे खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आज मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि देवबंद निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया किवक्त रोड निवासी सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो युवक शादी के लिए टालमटोल करने लगा।

पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि चार दिन पहले ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसे आरोपी युवक सलमान जबरदस्ती जंगल में फेंकने को ले गया था और धमकी दी थी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

राय ने बताया कि अभी दो दिन पूर्व ही देवबंद के सांपला रोड पर एक किसान को नवजात बच्ची एक खेत की झाड़ी से बरामद हुई थी जिसका उसने इलाज कराया और फिलहाल उसका पालन-पोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान के विरुद्ध रविवार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने