लाइव न्यूज़ :

मायके जाने की जिद, पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी, कहासुनी और मारपीट भी हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2021 13:22 IST

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी के मुताबिक जिले के शेखपुरा कदीम इलाके के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी कलीम की शादी दो साल पहले शमा से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगत कई दिनों से शमा मायके जाने की जिद कर रही थी जिससे वह क्षुब्ध था। सोमवार को शमा का भाई बहन को मायके ले जाने के लिए पहुंचा था।कलीम और शमा के भाई के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मंगलवार को एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी। वह पत्नी के मायके जाने की जिद से कथित तौर पर क्षुब्ध था।

 

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी के मुताबिक जिले के शेखपुरा कदीम इलाके के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी कलीम की शादी दो साल पहले शमा से हुई थी। कलीम मजदूरी करता है। गत कई दिनों से शमा मायके जाने की जिद कर रही थी जिससे वह क्षुब्ध था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को शमा का भाई बहन को मायके ले जाने के लिए पहुंचा था जिसे लेकर कलीम और शमा के भाई के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी। कुमार ने बताया कि मारपीट के बाद शमा का भाई लौट गया था। इसी बात को लेकर आज सुबह भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और कलीम ने गुस्से में शमा के गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से कलीम फरार है।सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथिमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसहारनपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला