तीन सितंबर से लापता प्रेमी युगल जंगल में फांसी के फंदे से लटके मिले, शिक्षक और नौवीं की छात्रा में प्रेम प्रसंग था, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 21, 2022 02:58 PM2022-09-21T14:58:16+5:302022-09-21T14:58:54+5:30

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का मामला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने जानकारी दी। वीरेंद्र (40) और 17 वर्षीय एक किशोरी के शव बिहारीगढ़ के जंगल मे फांसी के फंदे से लटकते मिले।

Saharanpur 40 years old teacher and nine class students love affair Missing September 3 lover couple found hang noose forest up police | तीन सितंबर से लापता प्रेमी युगल जंगल में फांसी के फंदे से लटके मिले, शिक्षक और नौवीं की छात्रा में प्रेम प्रसंग था, जानिए

छात्रा के परिजनों ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Highlightsशव सड़ी-गली हालत में पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वीरेंद्र पेशे से शिक्षक था और बताया जाता है कि उसका अपने ही विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा से प्रेम प्रसंग था। छात्रा के परिजनों ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीन सितंबर से लापता एक प्रेमी युगल के शव बिहारीगढ़ के जंगल में फांसी के फंदे से लटकते पाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम वीरेंद्र (40) और 17 वर्षीय एक किशोरी के शव बिहारीगढ़ के जंगल मे फांसी के फंदे से लटकते मिले। ये दोनों तीन सितंबर से लापता थे। टाडा के मुताबिक, दोनों शव सड़ी-गली हालत में पाए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टाडा के अनुसार, नागल थाना क्षेत्र के रसूलपुर का रहने वाला वीरेंद्र पेशे से शिक्षक था और बताया जाता है कि उसका अपने ही विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा से प्रेम प्रसंग था। टाडा के मुताबिक, छात्रा के परिजनों ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन बार-बार लोकेशन बदलने के कारण उनका पता नहीं चल पा रहा था। टाडा के अनुसार, मंगलवार शाम को बिहारीगढ़ के जंगल में दुर्गंध फैलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र और छात्रा के शव फंदे से लटके पाए। टाडा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठाणे में महिला से बलात्कार के आरोप में ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिला में एक ऑटोरिक्शा चालक ने कथित रूप से एक रेलवे स्टेशन के पास रिक्शा स्टैंड पर सिगरेट बेचने वाली एक महिला से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मीरा भायंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 17 सितंबर की है जब महिला भायंदर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रिक्शा स्टैंड के निकट सिगरेट बेच रही थी।

अधिकारी ने कहा कि 28 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक ने महिला से संपर्क किया और उसके सारे सिगरेट खरीदने की पेशकश की। इसके बाद उसने महिला को ऑटोरिक्शा में बैठाया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने वाहन में महिला से कथित रूप से बलात्कार किया।

महिला ने बाद में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्त्रोतों से जांच की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी ऑटोचालक को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Web Title: Saharanpur 40 years old teacher and nine class students love affair Missing September 3 lover couple found hang noose forest up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे