लाइव न्यूज़ :

RSS कार्यकर्ता को पुलिसवालों ने थाने में मिलकर पीटा, 5 पुलिस सस्पेंड, जानें पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 1, 2019 19:17 IST

ये घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है।आरएसएस कार्यकर्ता का आरोप है कि जब वह थाने में अपने बेटे से मिलने गए थे तब पुलिस थाने में उनके साथ मारपीट की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद आरएसएस कार्यकर्ता श्याम सुंदर गुप्ता अपने बेटे से मिलने थाने पहुंचे थे।अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने घटना के बाद फौरन एक्शन लेते हुए पांचों पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया।

उत्तर प्रदेश में योगी राज में एक आरएसएस( RSS) कार्यकर्ता की पिटाई की गई है। आरएसएस कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप लगने के बाद प्रशासन ने पॉंच पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। आरएसएस कार्यकर्ता का आरोप है कि जब वह थाने में अपने बेटे से मिलने गए थे तब पुलिस थाने में उनके साथ मारपीट की गई है। ये घटना 31 जनवरी के रात की है।

अलीगढ़ के एसएसपी ने लिया फौरन एक्शन

अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने घटना के बाद फौरन एक्शन लेते हुए पांचों पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक आरएसएस कार्यकर्ता श्याम सुंदर गुप्ता के बेटे की स्कूटर की गाड़ी के साथ टक्कर हो गई थी। जिसके बाद गाड़ीवालों के साथ उसकी झड़प हो गई थी। इस वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। 

आरएसएस कार्यकर्ता श्याम सुंदर गुप्ता के बेटे को लिया गया था हिरासत में 

बेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद आरएसएस कार्यकर्ता श्याम सुंदर गुप्ता अपने बेटे से मिलने थाने पहुंचे तब कथित रूप से ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों ने उनके साथ मारपीट की।  इस घटना के बाद आरएसएस कार्यकर्ता श्याम सुंदर गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने पुलिस थाने को घेर लिया। जिसके बाद वह सख्त कार्रवाई की मांग की। 

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा 

आरएसएस कार्यकर्ता श्याम सुंदर गुप्ता की शिकायत के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि ने थाने में लगा सीसीटीवी फुटेज देखा तो सारी सच्चाई का खुलासा हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि सब-इंस्पेक्टर राजू राणा और मदनपाल सिंह, सासनीगेट थाने पर तैनात तीन कॉन्स्टेबल ने मिलकर मारपीट की। 

टॅग्स :आरएसएसअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर