लाइव न्यूज़ :

पटना में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक से 52 लाख रुपये की लूट

By निखिल वर्मा | Updated: June 23, 2020 05:12 IST

पटना में दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना ने बिहार के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों के भाग जाने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दीबैंक मैनेजर को साथ लेकर अपराधियों ने सेफ और कैश काउंटर से नकदी लूट ली.

बिहार की राजधानी पटना शहर के अनीसाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने 52 लाख 33 हजार पांच सौ रुपये लूट लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधी 10 से 12 की संख्या में थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर खंगाली जा रही है।

बैंक लूट की घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है।  हथियारों से लैस 10-12 अपराधी अनिसाबाद रोड और बेउर मोड़ के बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आ धमके। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल लहराकर बैंक में आए ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर से कैश रूम की चाबी ली। कैश रूम में रखे 52 लाख से ज्यादा रुपयों को बैग में भरकर फरार हो गए हैं। भागने से पहले बदमाशों ने सभी को दो कमरों में बंद कर दिया। सभी बदमाशों के चेहरे पर नकाब था।

नकाबपोश अपराधियों के भाग जाने के बाद बैंक के कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पर आईजी, एसएसपी समेत कई पुलिस अफसर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बैंक समेत आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की तलाशी ली जा रही है। मौके पर अपराधियों का हथियार छूट गया, जिसकी जांच चल रही है।

बैंक में वारदात के समय मौजूद ग्राहकों ने बताया कि उनके पास से भी अपराधियों ने जबरन पैसे लूट लिए और जिन्होंने देने में आनाकानी की उनके साथ मारपीट की गई। इस साल राजधानी में डकैती की यह सबसे बड़ी वारदात है। शहर की नाकाबंदी की गई, लेकिन डकैतों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो