लाइव न्यूज़ :

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के हेडकांस्टेबल ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 16, 2019 21:01 IST

पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल की पहचान नरेश पंवार के तौर पर हुई है। वह रेलवे स्टेशन के पुलिस थाने में तैनात था। वह उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला था और फिलहाल वह दिल्ली के हकीकत नगर इलाके में रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीएफ की यह चौकी रेलवे स्टेशन के निकास द्वार के पास है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने के कर्मी को इसकी सूचना दी।पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पंवार को मृत पाया। उनके सिर में गोली लगी थी।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन में रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार सुबह अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल की पहचान नरेश पंवार के तौर पर हुई है। वह रेलवे स्टेशन के पुलिस थाने में तैनात था। वह उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला था और फिलहाल वह दिल्ली के हकीकत नगर इलाके में रह रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को चौकी में कांस्टेबल पंवार को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में देखा गया था और उनकी सर्विस पिस्तौल नीचे जमीन पर पड़ी थी।

आरपीएफ की यह चौकी रेलवे स्टेशन के निकास द्वार के पास है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने के कर्मी को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पंवार को मृत पाया। उनके सिर में गोली लगी थी।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में पंवार रात 12 बजकर 55 मिनट तक अपनी ड्यूटी पर नहीं आये थे और वह देर रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शव को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पुलिस इस संबंध में उनके परिवार से पूछताछ करेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO