लाइव न्यूज़ :

RPF ने ई-टिकट बनाने में शामिल बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश, इससे जुड़े हैं करीब 25 हजार हैकर और बिचौलिये

By भाषा | Updated: September 2, 2020 07:33 IST

ओडिशा के केंद्रपाड़ा के रहने वाले गिरोह के सरगना के पास हैकिंग प्रणाली मिली है जिससे इसरो, रेलवे और अन्य सरकारी संगठनों के सॉफ्टवेयर हैक किये जा सकते हैं। इस मामले में 100 ले अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल ने हैकर्स के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश100 से अधिक लोग गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के टिकट से बनाया कालाधन, कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी शामिल

बेंगलुरु: दक्षिण पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ई-टिकट निकालने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने में शामिल गिरोह के सरगना और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार करने के साथ मंगलवार को एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया।

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) के अनुसार देश-विदेश में इस गिरोह के 25 हजार हैकर तथा बिचौलिये हैं जिसने अब तक करोड़ों रुपये के टिकट से कालाधन बनाया। रेलवे का दावा है कि वे देश-विदेश में अनेक अन्य राष्ट्र विरोधी तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा के रहने वाले गिरोह के सरगना के पास हैकिंग प्रणाली मिली है जिससे इसरो, रेलवे और अन्य सरकारी संगठनों के सॉफ्टवेयर हैक किये जा सकते हैं। एसडब्ल्यूआर ने कहा कि पिछले साल सितंबर में खुफिया एजेंसियों ने भारत में तत्काल टिकट बुक करने में इस्तेमाल आने वाली आईआरसीटीसी और बैंक सुरक्षा प्रणालियों को धता बताते हुए अवैध सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के बारे में सतर्क किया था।

एसडब्ल्यूआर की आरपीएफ द्वारा अनेक छापों के बाद अवैध सॉफ्टवेयर कारोबार के सरगना के बारे में सुराग मिला। अक्टूबर 2019 से फरार चल रहा अपराधी केंद्रपाड़ा से जनवरी 2020 में पुलिस की गिरफ्त में आया।

बाद में आरपीएफ का जांच दल आगे पूछताछ के लिए उसे बेंगलुरु लेकर आया। एसडब्ल्यूआर ने एक बयान में कहा, ‘पूछताछ में पता चला कि उसके पास इसरो, रेलवे और अन्य सरकारी संगठनों के उपकरणों को हैक करने के लिए लाइनक्स आधारित उच्चस्तरीय हैकिंग प्रणाली वाला पाकिस्तान का सॉफ्टवेयर था।’  पूछताछ में उसने भारत और विदेश में 25 हजार हैकरों और बिचौलियों के बारे में बताया।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?