लाइव न्यूज़ :

रोहतासः बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से 15 लाख रुपए लूटे, पैसा लूटने के बाद डेहरी भागे, पुलिस जांच जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2022 18:31 IST

बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवंदिया का मामला है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Open in App
ठळक मुद्देकरवंदिया सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के कर्मचारी उपेंद्र सिंह से पैसे से भरा बैग छीन लिया.सारा पैसा लेकर उपेंद्र सिंह करवंदिया के पंजाब नेशनल बैंक जा रहे थे.घटना करीब 10:25 बजे सुबह की है.

पटनाः बिहार में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवंदिया से सामने आया है, जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों बेखौफ होकर दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप कर्मी से 15 लाख रुपए लूट कर मौके से फरार हो गये.

 

लूट की इस बड़ी घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर करवंदिया सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के कर्मचारी उपेंद्र सिंह से पैसे से भरा बैग छीन लिया.

बताया जा रहा है कि दो दिन से बैंक बंद था, जिस कारण सारा पैसा लेकर उपेंद्र सिंह करवंदिया के पंजाब नेशनल बैंक जा रहे थे. घटना करीब 10:25 बजे सुबह की है. अपराधियों ने इस घटना को अंजाम पीएनबी बैंक के समीप ही दिया है, जहां पुलिस की टीम मौजूद रहती है. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि पैसा लूटने के बाद अपराधी बाइक से डेहरी की ओर निकल गए.

मैनेजर के हल्ला करने के बाद लोग वहां जूटे. घटना की सूचना मैनेजर ने पेट्रोल पंप मालिक को दी. मौके पर खुद एसपी आशीष भारती व सदर एसडीपीओ संतोष कुमार राय मामले की जांच में जुटे हैं. घटना के बारे में एसडीपीओ ने बताया कि करवंदिया सर्विस स्टेशन के मैनेजर उपेंद्र सिंह सुबह अपने अल्टो कार से बैग में पैसा लेकर बैंक में जमा कराने पहुंचे थे.

उक्त कर्मी जैसे ही बैंक के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर पैसा लेकर बाहर निकले, उसी दौरान बैंक के बाहर सड़क किनारे एक अपाची बाइक पर पहले ही मौजूद तीन लोगों में से दो लोग मैनेजर से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे. तीसरा अपराधी बाइक स्टार्ट कर तैयार था. इस छीनाझपटी में दोनों बदमाशों ने पंप कर्मी को कट्टे के बट से मारकर घायल कर दिए और बैग लेकर भाग निकले. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला