लाइव न्यूज़ :

2 साल पहले ऑटोरिक्शा चालक सूरज से शादी, बहन सपना से नाराज था भाई संजू, 4 लोगों के साथ मिलकर गोलियों से भूना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 12:28 IST

रोहतकः आरोपियों के पास से दो .30 बोर की पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल, 20 कारतूस, दो मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसपना और सूरज ने शादी के बाद काहनी गांव छोड़ दिया था।काहनी गांव स्थित उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।जांच चौकी बनाकर लाढ़ौत–बोहर मार्ग पर आरोपी को रोका गया।

रोहतकःहरियाणा के रोहतक में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर एक युवती की हत्या के आरोप में उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजू अपनी बहन के पति की हत्या की साजिश रच रहा था लेकिन उससे पहले ही बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम संजू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी बहन सपना (23) की रोहतक के काहनी गांव स्थित उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सपना ने दो साल पहले ऑटोरिक्शा चालक सूरज से शादी की थी और इसी बात से संजू नाराज था। घटना के समय सूरज घर पर नहीं था, जबकि सूरज का भाई साहिल इस हमले में घायल हो गया। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि संजू अब सूरज की हत्या की साजिश रच रहा है। इसके बाद एक जांच चौकी बनाकर लाढ़ौत–बोहर मार्ग पर आरोपी को रोका गया।

पुलिस ने बताया कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान काहनी गांव के निवासी राहुल और सोनीपत जिले के निवासी अंकित व गौरव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, चारों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपियों के पास से दो .30 बोर की पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल, 20 कारतूस, दो मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सपना और सूरज ने शादी के बाद काहनी गांव छोड़ दिया था, लेकिन बाद में वे वापस वहीं रहने लगे थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला