लाइव न्यूज़ :

बास्केटबॉल ‘हूप’ का लोहे का खंभा सीने पर गिरा, 16 वर्षीय खिलाड़ी हार्दिक की मौत, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 14:36 IST

Rohtak: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घटना पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि वह पहले मामले से जुड़ी सभी जानकारियां लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देRohtak: मृतक की पहचान 16 वर्षीय हार्दिक के रूप में हुई है।Rohtak: पुलिस के अनुसार हार्दिक ने सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया था। Rohtak: लोहे के खंभे के गिरने से जुड़ी परिस्थितियों और उपकरणों की स्थिति की जांच की जा रही है।

Rohtak: हरियाणा के रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट पर अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल ‘हूप’ का लोहे का खंभा सीने पर गिरने से राष्ट्रीय स्तर के एक खिलाड़ी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हुई यह दुखद घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और मृतक की पहचान 16 वर्षीय हार्दिक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार हार्दिक ने सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया था। अधिकारियों ने बताया कि लोहे के खंभे के गिरने से जुड़ी परिस्थितियों और उपकरणों की स्थिति की जांच की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घटना पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि वह पहले मामले से जुड़ी सभी जानकारियां लेंगे।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 16 वर्षीय हार्दिक हूप की ओर हाथ बढ़ा रहा था और जैसे ही उसने उससे लटकने की कोशिश की, खंभा गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। स्थानीय थाने के प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि लाखन माजरा गांव के खेल परिसर में कोर्ट के किनारे बैठे अन्य खिलाड़ियों ने हार्दिक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?