लाइव न्यूज़ :

बिहार में मार्निंग वॉक पर गए RJD नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी यादव जमकर बरसे सीएम नीतीश पर

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 24, 2019 17:45 IST

इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने समस्तीपुर जिले के कल्याण चौक के पास सड़क जाम कर दिया। लोगों में प्रशासन और नीतीश कुमार की सरकार को लेकर काफी गुस्सा है।

Open in App

बिहार के समस्तीपुर जिले में  राजद के प्रदेश महासचिव और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुवर राय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार( 24 जनवरी) सुबह की है। पुलिस के मुताबिक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत भट्टी चौक के पास अज्ञात हमलावरों रघुवर राय को गोली मारी। 

रघुवर राय की उम्र 50 वर्ष है। पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर के मुताबकि, रघुवर राय रोज की तरह सुबह भी कल्याणपुर के भट्टी चौक के समीप स्थित अपने आवास से मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे। इस दौरान एक सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए ।

घटना के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ''नीतीश कुमार जी, सत्ता संरक्षित गुंडों को संभालिए। किस बात और किस काम के गृहमंत्री बने कुर्सी से चिपक कर बैठे है? आपके द्वारा संरक्षित अपराधी रालोसपा और राजद के नेताओं की चुन-चुन कर हत्या कर रहे है लेकिन आजतक आपकी ज़ुबान का ताला नहीं खुला है। घोर निंदनीय...''

इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कल्याण चौक के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस घटना स्थल को घेर लिया है। वहां आनजनों की आवाजही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :बिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO