लाइव न्यूज़ :

'ओरल सेक्स' से इनकार बना हत्या का कारण, दोस्तों ने मौत के घाट उतार शख्स की लाश फेंकी तालाब में, पकड़े जाने पर एक ने खाया जहर, जानिए खौफनाक वारदात की पूरी दास्तां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2024 10:37 IST

राजस्थान के बारां जिले में दो दोस्तों ने कथिततौर से ओरल सेक्स करने से इनकार करने पर एक शख्स की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देदो दोस्तों ने कथिततौर से ओरल सेक्स करने से इनकार करने पर एक शख्स की हत्या कर दीइस हत्याकांड से पहले दोनों दोस्तों और मृतक ने साथ बैठकर शराब पिया थापुलिस ने जब हत्याकांड के एक आरोपी को पकड़ा तो दूसरे ने डर के मारे जहर खा लिया

कोटा:राजस्थान के बारां जिले में पुलिस ने बीते गुरुवार को दो ऐसे दोस्तों के ऐसे कुकर्म का पर्दाफाश किया, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, दो वहशी दोस्तों ने कथिततौर से ओरल सेक्स करने से इनकार करने पर एक शख्स की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी दोस्तों ने इस घटना के नौ दिन पहले अंजाम दिया था। जिसमें उन्होंने एक 40 वर्षीय आदमी को अपनी सनक न पूरी करने के लिए जान से मार दिया और फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक सूखे तालाब में फेंक दिया था।

घटना के संबंध में बारां के पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि जब पुलिस ने मामले में आरोपियों में से एक को पकड़ा  तो दूसरे ने मारे डर के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पुलिस संरक्षण में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी राजकुमार चौधरी ने कहा कि पुलिस को 40 साल के ओम प्रकाश बैरवा की लाश 26 फरवरी को सड़ी-गली हालत में मिली थी। मौके पर पुलिस द्वारा की गई तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर हत्या के इस मामले में दो आरोपियों की पहचान की गई।

दोनों आरोपियों में एक मुरलीधर प्रजापति है और दूसरे का नाम सुरेंद्र यादव है। दोनों आरोपी बारां शहर के निवासी है। घटना में दोनों की संलिप्तता का पता चलने के बाद पुलिस ने मुरलीधर प्रजापति को गिरफ्तार किया।

एसपी चौधरी ने बताया कि आरोपी प्रजापति ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। प्रजापति ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में हत्या को अंजाम दिया है।

उसने कहा कि हत्या के दिन वो, सुरेंद्र यादव और ओम प्रकाश बैरवा ने एक साथ शराब पी और पास के गांव में उसकी बहन से मिलने गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वापस आते समय प्रजापति और यादव ने शराब के नशे में बैरवा से उनके साथ ओरल सेक्स करने के लिए कहा लेकिन बैरवा ने इससे इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर बैरवा की पिटाई की और उसकी हत्या कर दी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीराजस्थानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज