लाइव न्यूज़ :

शेल्टर होम की लड़की को गार्ड ने बनाया हवस का शिकार, ठहर गया गर्भ तो हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2018 18:48 IST

जब यह महापाप उजागर हुआ तो अल्पावास गृह की संचालिका सरोज कुमारी और आरोपी गार्ड रामस्वरूप पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया

Open in App

पटना, 15 जुलाईः बिहार के महिला अल्पावास गृह में महिलाओं के यौन शोषण के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। सूबे के मुजफ्फरपुर के बाद अब छपरा में भी अल्पावास गृह में महिलाओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां नारी उत्थान केंद्र द्वारा मौना मोहल्ले में संचालित अल्पावास गृह में एक विक्षिप्त लडकी का गार्ड द्वारा यौन शोषण किया गया और वह लडकी गर्भवती हो गई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इस मामले को अल्पावासगृह संचालिका द्वारा महीनों तक दबाए रखा गया। जब यह महापाप उजागर हुआ तो अल्पावास गृह की संचालिका सरोज कुमारी और आरोपी गार्ड रामस्वरूप पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में छपरा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परियोजना प्रबंधक मनमोहन को इस मामले का शक हुआ था जिसके बाद एक राज्यस्तरीय टीम ने छपरा के अल्पावास गृह का मुआयाना किया और यह मामला सामने आया। मामला उजागर होने के बाद सभी 26 महिलाओं और लडकियों को सीवान अल्पावास गृह स्थानांतरित कर दिया गया है साथ ही छपरा के अल्पावास गृह को भी बंद करा दिया गया है। 

वहीं, एनजीओ सचिव रणधीर कुमार की तलाश में आज भी छापेमारी की गई। एनजीओ नारी कल्याण संस्था के सचिव रणधीर कुमार के दिघवारा सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक डॉ एन विजयलक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने अल्पावास गृह का संचालन अविलंब बंद करते हुए वहां सुरक्षित स्थानांतरण करने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश पर सारण जिला प्रशासन ने संवासिनों को सीवान अल्पावास गृह में शिफ्ट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब सभी जिलों के अल्पावास गृहों की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

जबकि सारण के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि महिला अल्पावास गृह के परियोजना प्रबंधक मोहन प्रसाद की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुरक्षाकर्मी रामस्वरूप पंडित तथा संचालिका सरोज कुमारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि पीडित युवती 23 वर्षीया है। वह इसुआपुर थाना क्षेत्र की रहनेवाली है। 

बताया जाता है कि जब वह छह फरवरी को अल्पावास गृह में आई थी तो उसका प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया था उस समय रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन तीन माह बाद 28 मई को मेडिकल चेकअप हुआ तो रिपोर्ट में युवती प्रेगनेंट मिली़। महिला निगम के पदाधिकारियों को कुछ गडबड होने का अंदेशा हुआ तो जिला परियोजना प्रबंधक ने राज्य मुख्यालय को मामले की जानकारी दी़। पटना से महिला निगम की उच्चस्तरीय टीम ने अल्पावास गृह पहुंच कर युवती का बयान लिया युवती ने टीम के सदस्यों को बताया तो गार्ड से भी पूछताछ की गई। 

युवती ने यह भी कहा है कि उसे दवा भी दी गई थी़। युवती की बातों से संतुष्ट होने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को दी। यहां बता दें कि इससे पहले 2 जून को बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकार द्वारा संचालित बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं के यौन शोषण और उनके साथ हिंसा का सनसनीखेज खुलासा हुआ था। यह खुलासा मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’ नें अपनी सोशल ऑडिट रिपोर्ट में किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?