लाइव न्यूज़ :

रेप के आरोपी नित्यानंद ने इस आइलैंड पर बसा लिया अपना देश, हिंदू राष्ट्र का दावा, राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी भी घोषित

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 4, 2019 08:00 IST

कैलासा की वेबसाइट के अनुसार यह गैर-राजनीतिक राष्ट्र है, जिसका मकसद पूरी तरह से मानवता पर आधारित है. इसके मुताबिक, यह देश प्रमाणिक हिंदू धर्म पर आधारित प्रबुद्ध संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए समिर्पत है, जो कभी अफगानिस्तान, भारत, नेपाल, बर्मा, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया समेत पूरे महाद्वीप में 56 से ज्यादा देशों में फैला था. अब यह विलुप्त सा हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देनित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है. नित्यानंद ने वेबसाइट पर अपने देश के विधान, संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है.

देश छोड़कर फरार हुए रेप के आरोपी नित्यानंद ने खुद का अलग देश बसा लिया है. इक्वाडोर में उसने एक द्बीप खरीदकर उसका नाम नाम कैलासा रखा है. त्रिनिदाद और टोबैगो के करीब स्थित उसके इस देश को हिंदू राष्ट्र बताया गया है. नित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं, वेबसाइट पर उसने अपने देश के विधान, संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है.

वह अपने देश को मान्यता दिए जाने की कवायद कर रहा है. उसने कहा है कि यह देश सीमा विहीन होगा. नित्यानंद कैलासा की कथित महान हिंदू राष्ट्र की नागरिकता हासिल करने के लिए डोनेशन की भी अपील की है. कैलासा की वेबसाइट के अनुसार यह गैर-राजनीतिक राष्ट्र है, जिसका मकसद पूरी तरह से मानवता पर आधारित है. इसके मुताबिक, यह देश प्रमाणिक हिंदू धर्म पर आधारित प्रबुद्ध संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए समिर्पत है, जो कभी अफगानिस्तान, भारत, नेपाल, बर्मा, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया समेत पूरे महाद्वीप में 56 से ज्यादा देशों में फैला था. अब यह विलुप्त सा हो गया है.

इस देश की तारीफ में बताया गया है कि यह शांतिपूर्ण, संप्रभु, सेवा-उन्मुख है और किसी क्षेत्र के बदले एक विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है. एकता इसका मूल सिद्धांत है और लोग यहां शांति और सद्भाव के साथ रह सकते हैं. यहां सभी लोग समान और दिव्य हैं.

मंत्रिमंडल भी बनाया

नित्यानंद ने अपने देश के लिए मंत्रिमंडल का भी गठन किया है. उसने अपने एक करीबी अनुयायी मा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. सूत्रों ने बताया कि नित्यानंद अपने द्बीप पर प्रत्येक दिन मंत्रिमंडल की बैठक भी करता है. कैलासा के लिए पासपोर्ट के दो संस्करणों को अंतिम रूप दिया गया है, एक सुनहरे रंग का जबकि दूसरा लाल है.

झंडे का रंग मैरून है और इस पर दो प्रतीक एक सिंहासन पर नित्यानंद और दूसरा एक नंदी है.

सरकार का ऐसा ढांचा

नित्यानंद ने अपने देश की सरकार का जो ढांचा बनाया है, उसमें सरकारी विभाग और एजेंसी इकाई में पहला विभाग ऑफिस ऑफ एचडीएच है.

यह नित्यानंद के कार्यालय, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और कार्यालय के सोशल मीडिया गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है. इस विभाग की जिम्मेदारी सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी, प्रशासनिक टीम, पूर्णकालिक अधिकारी, अंशकालीन स्वयंसेवक और सलाहकारों पर है.

इस विभाग के अलावा गृह रक्षा और सुरक्षा विभाग, खजाना विभाग, वाणिज्य विभाग, गृह विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी समेत 10 विभाग भी शामिल किए गए हैं.

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर