अदाकारा पायल रोहतगी जमानत पर हुई रिहा, पूर्व पीएम पंडित नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का है आरोप

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 17, 2019 05:01 PM2019-12-17T17:01:06+5:302019-12-17T17:06:28+5:30

बिगबॉस की पूर्व प्रतिस्पर्धी ने छह सितंबर और 21 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर समेत सोशल मीडिया साइटों पर मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिया गांधी और इस परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। 

Rajasthan: Model & actress Payal Rohatgi been released on bail with two sureties of Rs 25000 each | अदाकारा पायल रोहतगी जमानत पर हुई रिहा, पूर्व पीएम पंडित नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का है आरोप

अभिनेत्री पायल रोहतगी की फाइल फोटो।

Highlightsमॉडल और अभिनेत्री पायल रोहतगी को जमानत मिल गई है।पायल रोहतगी पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेगरू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मॉडल और अभिनेत्री पायल रोहतगी को जमानत मिल गई है। राजस्थान पुलिस ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलके भरने पर जमानत पर रिहा कर दिया। पायल रोहतगी पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेगरू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्हें राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

इससे पहले कोटा की एक अदालत ने सोशल मीडिया पर नेहरू गांधी परिवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सामग्री डालने के मामले में अभिनेत्री पायल रोहतगी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और उन्हें 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।


 

बिगबॉस की पूर्व प्रतिस्पर्धी ने छह सितंबर और 21 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर समेत सोशल मीडिया साइटों पर मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिया गांधी और इस परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। 

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव और बूंदी निवासी चार्मेश शर्मा ने आपत्तिजनक सामग्री की प्रतियों के साथ शिकायत दर्ज करायी थी। उसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

कांग्रेस सदस्य ने अभिनेत्री के विरूद्ध आरोप लगाया था कि आपतिजनक सामग्री से देश की छवि को नुकसान पहुंचती है, उससे अश्लीलता, धार्मिक घृणा फैलती है तथा महिला की छवि खराब होती है। बूंदी पुलिस ने 10 अक्टूबर को रोहतगी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं-- 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया था। उन्हें इस महीने के प्रारंभ में नोटिस जारी किया था और इस संबंध में जवाब मांगा गया था। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Rajasthan: Model & actress Payal Rohatgi been released on bail with two sureties of Rs 25000 each

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे