लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर में कांग्रेस नेता की 21 साल की बेटी के अपहरण से हड़कंप, स्कूटी से सब्जी खरीदने जाने के दौरान हुई वारदात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2022 15:41 IST

जयपुर में कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की 21 साल की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण सोमवार शाम को किया गया। पुलिस ने वह स्कूटी खोज ली है जिससे कांग्रेस नेता की बेटी सब्जी खरीदने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के प्रताप नगर इलाके से कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की बेटी का अपहरण।गोपाल केसावत के अनुसार उनकी बेटी सोमवार शाम स्कूटी से सब्जी लेने गई थी, इसी दौरान हुआ अपहरण।जांच के दौरान पुलिस को मंगलवार सुबह अभिलाषा की स्कूटी हवाई अड्डे की रोड पर मिली।

जयपुर: जयपुर के प्रताप नगर इलाके से अज्ञात लोगों ने एक कांग्रेस नेता की बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया है। प्रताप नगर के थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि गोपाल केसावत ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी अभिलाषा (21) सोमवार शाम करीब 5 बजे अपनी स्कूटी से सब्जी लेने गई थी। 

केसावत ने बताया है कि कुछ देर बाद अभिलाषा ने उन्हें फोन कर कहा कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। बाद में उसका फोन बंद हो गया। केसावत ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी स्कूटी हवाई अड्डे की रोड पर मिली। केसावत ने कहा कि उन्होंने पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम दिए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

थानाधिकारी ने कहा कि इलाके में सब्जी विक्रेताओं से पूछताछ की गई, लेकिन अपहरण के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अभिलाषा के बारे में पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। केसावत कांग्रेस की पिछली सरकार में राजस्थान घुमंतू कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

कांग्रेस नेता ने अपनी बेटी के अपहरण के पीछे जय सिंह, विजेंद्र, देवेंद्र और राधा समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि कुछ दिन पहले इन चारों आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार किसी कलह की वजह से गोपाल केसावत पहले भी कुछ लोगों के निशाने पर था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए