लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: एसएचओ खुदकुशी मामले में CBI ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से की पूछताछ

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:16 IST

पुलिस अधीक्षक को लिखे गए सुइसाइड नोट में मृतक ने लिखा था कि वह खुद पर डाले जाने वाले दबाव को बर्दाश्त करने में समर्थ नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देएसएचओ की कथित आत्महत्या मामले में कृष्णा पूनिया से उनके जयपुर स्थित घर पर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई।23 मई को विष्णुदत्त विश्नोई का शव उनके आवास की छत से लटकता पाया गया था। भाजपा और बसपा ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारी पर दबाव डालने का आरोप लगा लगाया था।

नयी दिल्ली/जयपुर: चुरु जिले के राजगढ़ थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) रहे विष्णुदत्त विश्नोई की कथित आत्महत्या के संबंध में सीबीआई ने सोमवार को राजस्थान की कांग्रेसी विधायक और पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूनिया से उनके जयपुर स्थित घर पर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि 23 मई को विश्नोई का शव उनके आवास की छत से लटकता पाया गया था। राजस्थान सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। विश्नोई के पास से दो सुइसाइड नोट प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक उनके माता-पिता को और दूसरा जिले के पुलिस अधीक्षक को संबोधित था।

पुलिस अधीक्षक को लिखे गए सुइसाइड नोट में विश्नोई ने कहा था कि वह खुद पर डाले जाने वाले दबाव को बर्दाश्त करने में समर्थ नहीं थे। विश्नोई ने यह भी कहा था कि उन्होंने राजस्थान पुलिस की सेवा का हरसंभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विश्नोई के भाई ने राजस्थान पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि वह दबाव में थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

विश्नोई और उनके सामाजिक कार्यकर्ता मित्र के बीच वाट्सऐप पर हुई कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे, जिसमें पुलिस अधिकारी ने खुद को ''गंदी राजनीति'' में फंसाने की बात कही थी। भाजपा और बसपा ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारी पर दबाव डालने का आरोप लगा लगाया था।

हालांकि, पूनिया ने इसे सिरे से खारिज किया है। पूनिया को 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में चक्का फेंक में स्वर्णपदक मिला था और 2012 के लंदन ओलंपिक में वह इस प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रही थीं। पूनिया राजस्थान के सादुलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर