लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki khabar: सार्वजनिक स्थान पर गुटका थूका, लॉकडाउन नियमों की अवहेलना, 2 अरेस्ट, राज्य में पहली कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 16, 2020 14:48 IST

भरतपुर में सार्वजनिक जगह पर गुटखा थूकने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक लॉकडाउन होने के बावजूद बिना मास्क लगाए बेवजह सड़क पर घूम रहे थे। दोनों गुटखा खाए हुए थे और जगह-जगह थूक रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक स्थान पर गुटका थूकने और लॉकडाउन नियमों की अवहेलना करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उच्चैन कस्बे में राजू और दिनेश को गुटका चबाते और सार्वजनिक स्थान पर थूकते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

जयपुरः राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गुटका थूकने और लॉकडाउन नियमों की अवहेलना करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में थूकने पर प्रतिबंध है। थानाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने उच्चैन कस्बे में राजू और दिनेश को गुटका चबाते और सार्वजनिक स्थान पर थूकते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

दोनों बिना मास्क लगाये कस्बे में बिना किसी कारण के घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों को लॉकडाउन की अवेहलना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई राजस्थान महामारी रोग अधिनियम 1957 की धारा (2) के तहत की गई। 

नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखें : डीजीपी

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भूपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों से कहा कि लॉकडाउन के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखा जाए। राज्य के समस्त पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सिंह ने यह बात कही।

पुलिसकर्मियों ने इस बार कोरोना वायरस संक्रमण महामारी की वजह से राजस्थान पुलिस दिवस पर कोई समारोह नहीं किया बल्कि इसे अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर ही मनाया। सिंह ने पुलिसकर्मियों से इस अवसर पर अपने कर्तव्य स्थल पर उत्साह के साथ इस महामारी से निपटने के लिए अंतिम पड़ाव तक इसी प्रकार मेहनत से कार्य करते रहने की शपथ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान अब तक हम सबने चिकित्साकर्मियों व अन्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर बहुत शानदार काम किया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिसकर्मी आगे भी हर स्थिति में संवेदनशीलता के साथ ही साहस व हिम्मत का परिचय देकर राजस्थान का मान बढ़ाएंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से यह आह्वान भी किया कि एक ओर जहां नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखना है, वहीं हमें अपना धैर्य और संयम नहीं खोना ओर नागरिकों को होने वाली परेशानियों को कम करना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थानराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने