लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बारां में हिंसा, कर्फ्यू जारी, इंटरनेट सेवा निलंबित, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:17 IST

पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे लेकिन दो समुदायों के लोग हाथों में डंडे, लोहे की छड़ें एवं हथियार लेकर देर शाम तक उपद्रव करते रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस एवं सरकारी वाहनों समेत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने शनिवार देर रात तीन आरोपियों को पकड़ा जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।रविवार सुबह फिर प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करने लगे और उन्होंने दुकानें बंद करने की मांग की।

कोटाः राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा शहर में दो युवकों को छुरा घोंपे जाने के बाद रविवार को सांप्रदायिक हिंसा फैल गयी एवं भीड़ ने दर्जनों वाहन एवं दुकानों में आग लगा दी तथा तोडफोड़ की।

प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है एवं इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है। पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे लेकिन दो समुदायों के लोग हाथों में डंडे, लोहे की छड़ें एवं हथियार लेकर देर शाम तक उपद्रव करते रहे। उन्होंने एक दमकल गाड़ी में भी आग लगा दी और पुलिस एवं सरकारी वाहनों समेत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

घटनास्थल पर मौजूद बारां के पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने कहा, ‘‘ स्थिति तनावपूर्ण है । भीड़ की हिंसा जारी है और हम स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ वैसे हिंसा में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाया गया है तथा कोटा रेंज के डीआईजी रवि गौड़ समेत वरिष्ठ अधिकारी हिंसा प्रभावित क्षेत्र में गये हैं।

सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम को धरनावाड़ा सर्किल में कमल गुर्जर (32) और राकेश धाकड़ (21) को एक अन्य समुदाय के चार पांच युवकों ने हमले में घायल कर दिया था। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद उनके परिवारों एवं जाट और गुर्जर समुदायों के सदस्यों ने पांच आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार रात को धरनावाड़ा सर्किल पर धरना दिया। पुलिस ने शनिवार देर रात तीन आरोपियों को पकड़ा जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह फिर प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करने लगे और उन्होंने दुकानें बंद करने की मांग की। जब प्रदर्शनकारियों ने अलीगंज और एजाज नगर से गुजरते हुए व्यापारियों से दुकानें बंद करने को कहा तब हिंसा फैल गयी और वह अन्य क्षेत्रों तक जा पहुंची।

धरनावाड़ा सर्किल, स्टेशन रोड, एजाज नगर और अलीगंज क्षेत्रों में करीब 10-12 दुकानें जला दी गयीं और एक निजी यात्री बस, कारों एवं अन्य वाहनों के साथ-साथ एक दमकलगाड़ी भी आग के हवाले कर दी गयी। बारां के जिलाधिकारी ने छबड़ा के नगरपालिका क्षेत्र में रविवार को शाम चार बजे से कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया। अधिकारियों के अनुसार जिले में 13 अप्रैल को शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये