लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: उदयपुर में एक युवक की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, नुपूर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट, मामले में दो लोग गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2022 21:46 IST

इस घटना के बाद युवक की हत्या का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। घटना के बाद मालदास गली इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अशोक गललोत ने कहा- अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगीमुख्यमंत्री ने उदयपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील कीविपक्षी नेता गुलाब चंद कटारिया ने बताया इसे प्रशासन की विफलता

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े कट्टरपंथियों के द्वारा एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक ने बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस घटना के बाद युवक की हत्या का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। घटना के बाद मालदास गली इलाके में दुकान को बंद कर दिया गया है।    

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस युवक की गला काटकर हत्या की गई है उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। युवक टेलर का काम करता था। इन धमकियों की वजह से उसने कुछ दिनों तक अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। लेकिन जब मंगलवार को उसने दुकान खोली तो उस पर दो कट्टरपंथियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही धानमंडी और घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस घटना के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। कानून व्यवस्था को ध्यान रखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना की सीएम अशोक गहलोत ने भर्त्सना की है। उन्होंने कहा उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास ना करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

वहीं इस जघन्य हत्याकांड पर विपक्ष के नेता गुलब चंद कटारिया ने कहा, हमने सीएम से बात की है। इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सहायता दी जाए। यह घटना एक व्यक्ति के कारण संभव नहीं है, यह किसी संगठन के कारण हो सकता है। यह भयावह और प्रशासन की विफलता है।

टॅग्स :Udaipur Policeअशोक गहलोतAshok Gehlot
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

बॉलीवुड चुस्की26 फरवरी एक-दूजे के होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?, मैरिज को किया कंफर्म, धन्यवाद चाहने वाले, वीडियो?

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीअमेरिका के उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर शामिल, 600 मेहमान को न्योता

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला