लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: देवर को छुड़ाने के लिए थाने पहुंची महिला का 6 सिपाहियों ने किया गैंगरेप, नोचे हाथ-पैर के नाख़ून

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 14, 2019 11:46 IST

पुलिस ने हत्या के सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से 7 जुलाई की रात देवर का शव जबरदस्ती जलवा दिया. इस मामले में राज्य सरकार ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सस्पेंड करते हुए चूरू के एसपी को हटा दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का आरोप है कि थानाधिकारी ने उसे थाने में बंधक बनाकर पिटाई की और हाथ व पैरों के नाखून नोंच लिए. मृतक के परिजनों ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.

राजस्थान के चूरू जिले में पुलिस हिरासत में हुई एक युवक की मौत के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब उसकी भाभी ने थानाधिकारी सहित आधादर्जन पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया. महिला का आरोप है कि थानाधिकारी रणवीर सिंह ने उसे अवैध तरीके से थाने में बंधक बनाकर पिटाई की और हाथ व पैरों के नाखून नोंच लिए.

उसका कहना है कि आंखों के सामने ही 6-7 जुलाई की रात को सरदारशहर थाने में उसके देवर की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से 7 जुलाई की रात देवर का शव जबरदस्ती जलवा दिया. इस मामले में राज्य सरकार ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सस्पेंड करते हुए चूरू के एसपी को हटा दिया है.

उधर, मृतक के परिजनों ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. एएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि सरदारशहर थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में छह जुलाई को नेमीचंद नायक को पकड़ा था. नायक की पुलिस हिरासत के दौरान उसी रात अस्पताल में मौत हो गई. जबकि नायक की भाभी ने कहा है कि विगत तीन जुलाई को पुलिस उसके देवर नेमीचंद को जीप में डालकर थाने ले गए.

रास्ते में देवर ने उसे बताया कि 5-6 दिन से जबरदस्ती पुलिस हिरासत में रखकर रोजाना पिटाई कर रही है. जब वह थाने पहुंची तो उसे भी पुलिसकर्मियों ने बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की. महिला का आरोप है कि थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जबरन कुछ कागजों पर अंगूठा लगवा लिए और रेप एवं देवर की हत्या की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

गंभीर रूप से घायल महिला का जयपुर के एसएमएस हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है. इस संबंध में महिला की ओर से एक पत्र पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है. वहीं, पुलिस की एक टीम महिला का बयान लेने अस्पताल गई थी,जहां उसने बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया.'' पुलिस के मुताबिक हम महिला का बयान दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं. उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

उधर, एएसपी ने माना है कि ऐसा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाओं का आरोप है कि उक्त महिला के साथ पुलिस थाने में मारपीट और जबरदस्ती की गई. जांच में एसपी और सीओ की लापरवाही उजागर राज्य सरकार ने इस मामले की जांच करवाई थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक के साथ थाने में मारपीट की गई. चूरू एसपी की भी लापरवाही मानी गई कि उन्होंने गंभीर मामले को गंभीरता से नहीं लिया.

वहीं सरदारशहर के सीओ ने भी मामले का सुपरविजन नहीं किया. इन दोनों अफसरों की लापरवाही सामने आने पर राज्य सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई की है. कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार चूरू के एसपी राजेंद्र कुमार को प्रशासनिक कारणों के चलते एपीओ पदस्थापन की प्रतीक्षा में कर दिया गया है.

वहीं सरदारशहर के सीओ भंवरलाल को सस्पेंड किया गया है. इससे पहले सरदारशहर के थानाधिकारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर थाने के बाकी 26 लोगों के स्टाफ को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है.

टॅग्स :राजस्थानगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत