लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामलाः मुंबई पुलिस ने 4 और को किया गिरफ्तार, तीन पर अभिनेत्री संग रेप का आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: February 22, 2022 11:14 IST

क्राइम ब्रांच ने कुल चार मामले दर्ज किए थे, जिसमें व्यवसायी राज कुंद्रा, अभिनेत्री-मॉडल गहना वशिष्ठ सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2021 में प्राॅपर्टी सेल ने पोर्न फिल्म रैकेट का पर्दाफाश किया था और मालवानी थाने में चार मामले दर्ज किए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैतीन आरोपियों ने एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक एक्ट्रेस के साथ रेप किया था

मुंबईः यहां की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने फरवरी 2021 के पोर्नोग्राफी मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपियों ने एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक एक्ट्रेस के साथ रेप किया था। 

पुलिस ने इस मामले में चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें नरेश रामावतार पाल (29), सलीम सैय्यद (32), अब्दुल सैयद (24), अमन बरनवाल (22) शामिल हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आरोपियों को दो-दो हजार रुपये दिए गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाल कास्टिंग डायरेक्टर है। वह अभिनेत्री को जबरदस्ती एक अश्लील फिल्म की शूटिंग के लिए मढ़ के एक बंगले में ले आया था। उसके साथ तीन आरोपी सलीम सैयद, अब्दुल सईद और अमन बरनवाल थे।

पुलिस ने बताया कि पाल गोवा और शिमला में छिपा था। गुरुवार को पुलिस को पाल के वर्सोवा पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद मामले के अन्य आरोपियों को भी वर्सोवा और बोरीवली से पकड़ा गया।

क्राइम ब्रांच ने कुल चार मामले दर्ज किए थे, जिसमें व्यवसायी राज कुंद्रा, अभिनेत्री-मॉडल गहना वशिष्ठ सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2021 में प्राॅपर्टी सेल ने पोर्न फिल्म रैकेट का पर्दाफाश किया था और मालवानी थाने में चार मामले दर्ज किए थे। 

जुलाई 2021 में शिल्पा शेट्टी के व्यवसायी पति को गिरफ्तार किया गया था और जिन्हें अश्लील फिल्म मामले में एक प्रमुख आरोपी के रूप में नामित किया गया था। सितंबर में जमानत पर रिहा होने से पहले उन्होंने करीब तीन महीने न्यायिक हिरासत में बिताया।

टॅग्स :राज कुंद्रामुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनई सोच के लीडर्स: 2026 में इंडस्ट्री को दिशा देने वाले नाम

कारोबारPune-Mumbai Lane: 13.3 किमी लंबे, मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी

भारतMaharashtra HSC Result 2026: कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया, 14,33,058 परीक्षा में शामिल और 12,86,843 छात्र उत्तीर्ण

भारतMaharashtra HSC Result 2026: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79%, फिर से आगे लड़कियां?, बेहतर कोंकण और सबसे पीछे लातूर?

भारतऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 'मराठी अनिवार्यता' पर विशेषज्ञों की राय, जानें क्या कहा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का