लाइव न्यूज़ :

Purnia: पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंदा?, 2 बच्चों समेत 5 की मौत और 08 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2024 13:07 IST

Purnia: मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर (50), संयुक्ता देवी (45), अखिलेश (11) और अमरदीप (छह) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया।वाहन चालक का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Purnia:बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया जिससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे ढोकवा गांव में हुई। धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप गोल्डी ने बताया, ‘‘चालक वाहन लेकर फरार हो गया... दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 11 घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया।’’ मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर (50), संयुक्ता देवी (45), अखिलेश (11) और अमरदीप (छह) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है। अधिकारी ने कहा कि वाहन चालक का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास