लाइव न्यूज़ :

पुणे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पटना में किया गिरफ्तार, ले गई पुणे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2024 18:54 IST

दरअसल, पुणे के चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी पुणे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस लगी हुई थी। 

Open in App

पटना: महाराष्ट्र के पुणे में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पकड़ने पुणे स्थित चंदन नगर पुलिस थाना से दो सदस्यीय पुलिस टीम पटना पहुंची। जहां पटना के बहादुरपुर थाना की मदद से आरोपी को गिरफ्तार आज वापस रवाना हो गई। दरअसल, पुणे के चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी पुणे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस लगी हुई थी। 

बताया जाता है कि जांच के दौरान पुणे पुलिस की टीम को पता चला कि आरोपित बिहार के पटना का रहने वाला है, जो घटना के बाद फरार हो कर अपने घर पहुंचा है। घटना में आरोपित के शामिल होने की पुख्ता सबूत पर पुणे पुलिस उसके नंबर को लगातार ट्रैक कर उसका पता लगा रही थी। 

इसी दौरान उसका लोकेशन पटना का मिला। जिसके बाद पुणे पुलिस की टीम पटना के लिए रवाना हुई इस दौरान लोकेशन के आधार पर पहले कदमकुआं थाना पहुंची। जिसके बाद उन्हें यह कहकर बहादुरपुर थाना भेज दिया गया कि यह मेरे थाना क्षेत्र का मामला नहीं है। 

जिसके बाद पुणे की पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म आरोपित आशीष रंजन पिता रंजन कुमार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के स्टेडियम व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 103 का निवासी है। इसके बाद पुणे पुलिस को एक बार फिर बहादुरपुर थाना पहुंच आरोपित के गिरफ्तारी के लिए जाना पड़ा। 

इसके बाद पटना पुलिस के सहयोग से पुणे पुलिस ने दुष्कर्म के इस मामले के आरोपित आशीष रंजन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, न्यायालय की अनुमति लेने के बाद पुणे से आई पुलिस टीम आरोपी को लेकर रवाना हो गई ।

टॅग्स :बिहारपटनाPuneक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला