लाइव न्यूज़ :

Pune Gang Rape: पुणे घूमने गई लड़की से गैंगरेप, विरोध करने पर दोस्त की पिटाई; शरद पवार ने सरकार को घेरा

By अंजली चौहान | Updated: October 4, 2024 11:46 IST

Pune Girl Gang Rape: पुणे सिटी पुलिस के ज्वाइंट सीपी रंजन कुमार शर्मा का कहना है, ''कोंडवा पुलिस स्टेशन में बलात्कार की एक घटना सामने आई है, जहां कल रात एक 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी।

Open in App

Pune Girl Gang Rape: महाराष्ट्र के मशहूर शहर पुणे, जहां लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं वहां एक महिला के साथ जघन्य अपराध किया गया है। पुणे के बोपदेव घाट इलाके में 21 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, उसके दोस्त को बुरी तरह से पीटा गया। बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस को सामूहिक बलात्कार की घटना की सूचना मिली, जो कोंढवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। लड़की गुरुवार रात अपने दोस्त के साथ घाट इलाके में गई थी, जहाँ रात करीब 11:00 बजे तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

इस मामले में आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है लेकिन अभी उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस बीच, गैंगरेप की घटना के सामने आते ही विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है। सामूहिक बलात्कार की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा, "सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए लड़की बहन योजना शुरू की। इससे महिलाओं को फायदा हो रहा है। एक तरफ लड़की बहन योजना है और दूसरी तरफ महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।"

 राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए शरद पवार ने कहा कि एक तरफ लड़की बहन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक मदद देने की कोशिश की जा रही है और दूसरी तरफ महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों से लोगों में काफी गुस्सा है।

इसी कड़ी में, शिवसेना (UBT) प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी महाराष्ट्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है क्योंकि गृह मंत्री और मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी देर रात पुणे के कोंडवा से जो घटना आई है, उसमें 21 वर्षीय लड़की के साथ 3 अज्ञात लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया... इसका मतलब है कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। सरकार लापरवाह है, सरकार में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, वह भी नवरात्रि के पावन पर्व पर।"

दूसरी ओर घटना के बारे में जानकारी देते हुए, पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया, "कोंडवा पुलिस स्टेशन में बलात्कार की घटना की सूचना मिली है, जहां कल रात 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। तीन अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया और महिला के साथ यौन शोषण किया। घटना की सूचना आज सुबह मिली और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें तैनात की गई हैं। अन्य विशेष तकनीकी टीमें भी इस पर काम कर रही हैं। हम उन्हें जल्द ही पकड़ लेंगे। महिला की हालत स्थिर है, लेकिन वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है...एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।"

टॅग्स :PuneGang rapeशरद पवारमहाराष्ट्रदुष्कर्मgirl rape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?