महिला पुलिसकर्मी को आग लगाने के दौरान झुलसे पुलिसकर्मी की मौत

By भाषा | Published: June 19, 2019 10:21 PM2019-06-19T22:21:37+5:302019-06-19T22:21:37+5:30

पुष्पकरण को अजस नाम के पुलिसकर्मी ने आग के हवाले कर दिया था। अजस यातायात पुलिस में था। सौम्या पुष्पकरण मावेलिक्कारा के वल्लीकुन्नम पुलिस थाने में नागरिक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) के रूप में तैनात थीं। वह शादीशुदा थीं और उनके तीन बच्चे भी हैं।

Police policeman dies while shooting a woman policeman | महिला पुलिसकर्मी को आग लगाने के दौरान झुलसे पुलिसकर्मी की मौत

महिला पुलिसकर्मी को आग लगाने के दौरान झुलसे पुलिसकर्मी की मौत

जिस पुलिसकर्मी ने यहां एक महिला सिविल पुलिस अधिकारी को पिछले सप्ताह आग के हवाले कर दिया था और खुद भी झुलस गया था, उसकी एक अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला पुलिस कांस्टेबल 34 वर्षीय सौम्या पुष्पकरण की 15 जून को मौत हो गई थी।

पुष्पकरण को अजस नाम के पुलिसकर्मी ने आग के हवाले कर दिया था। अजस यातायात पुलिस में था। सौम्या पुष्पकरण मावेलिक्कारा के वल्लीकुन्नम पुलिस थाने में नागरिक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) के रूप में तैनात थीं। वह शादीशुदा थीं और उनके तीन बच्चे भी हैं।

जांच अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ सौम्या पर जब अजस ने पेट्रोल छिड़का था तो वह भी झुलसा गया था। वह करीब 50 फीसदी तक जल गया था। उसे अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन आज शाम उसकी मौत हो गई।’’ पुलिसकर्मी अजस ने घटना के दिन शाम में ड्यूटी के बाद घर लौट रही महिला पुलिसकर्मी का कथित तौर पर कार से पीछा किया।

पुलिस ने एक चश्मदीद के हवाले से कहा कि अजस ने कथित रूप से सौम्या के दोपहिया वाहन को टक्कर मारी और धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद सौम्या ने एक घर में घुसने की कोशिश की लेकिन पीछा कर रहे अजस ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। मावेलिक्कारा के वल्लीकुन्नम की निवासी सौम्या अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। उसका पति विदेश में काम करता है।

सौम्या की मां इंदिरा ने संवाददाताओं को बताया था कि दोनों के बीच कुछ आर्थिक लेन-देन थे। उन्होंने कहा, ‘‘ अजस ने सौम्या को कुछ रुपये दिए थे लेकिन वह वापस उसे लेने से इंकार कर रहा था और उसे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था। वह पहले से ही शादीशुदा थी। इससे पहले भी अजस उसकी हत्या की धमकी दे चुका था।’’ 

Web Title: Police policeman dies while shooting a woman policeman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे