लाइव न्यूज़ :

नोएडा: यूट्यूबर पर महिला के साथ रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By नियति शर्मा | Updated: April 24, 2019 15:36 IST

महिला ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा हैं और यूट्यूबर को करीब डेढ़ साल से जानती हैं। दोनों के बीच में दोस्ती तब शुरु हुई जब महिला ने आरोपी के फेसबुक पर अपलोड वीडियो को लाइक करना शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी यूट्यूबर ने महिला की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया थाआरोपी ने इसके बाद महिला का अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगाइस यूट्यूबर के दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स है और वह नोएडा का रहने वाला है

दिल्ली की महिला ने नोएडा के एक यूट्यूबर पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पिछले महीने एक गेस्ट हॉउस में यूट्यूबर ने उसके साथ रेप किया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस यूट्यूबर के दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे अपने यूट्यूब के वीडियो में एक रोल ऑफर किया था और उसे नोएडा स्थित एक गेस्ट हॉउस में बुलाया था। महिला जब 6 मार्च को आरोपी से मिलने गेस्ट हॉउस पहुंची तब उसने महिला को काम देने का झांसा दिया और यह भी कहा कि वह महिला को लोकप्रिय बना देगा। 

इसके बाद आरोपी यूट्यूबर ने महिला की ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर ऑफर किया जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। महिला को जब होश आया तब बह कुर्सी पर बैठी थी। आरोपी से पूछने पर उसने बताया कि वह कुछ बिमार लग रही थी इसलिए उसने महिला को कुर्सी पर बैठा दिया था। 

इस घटना के दो दिन बाद आरोपी ने महिला को एक बार फिर गेस्ट हॉउस में बुलाया और पैसो की मांग करने लगा और बताया कि उसने महिला का अश्लील एमएमएस वीडियो बनाया है। महिला को धमकाते हुए आरोपी ने कहा कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगी तो वह उसका वीडियो शेयर कर देगा।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा हैं और यूट्यूबर को करीब डेढ़ साल से जानती हैं। दोनों के बीच में दोस्ती तब शुरु हुई जब महिला ने आरोपी के फेसबुक पर अपलोड वीडियो को लाइक करना शुरू किया था। पुलिस ने बताया, 'महिला और आरोपी के बीच की दोस्ती के बारे में जब उसके पति को पता चला तो महिला के पति ने फरवरी में उसको अपने माता-पिता के घर भेज दिया था।'

महिला ने बताया कि वह आरोपी को वीडियो डिलीट करने के अब तक दो लाख रूपये दे चुकी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) और 384 (जबरन वसूली) का मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?