लाइव न्यूज़ :

नोएडा: दो मुठभेड़ों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन बदमाश

By भाषा | Updated: August 4, 2019 02:17 IST

अधिकारियों ने कहा कि पिछले छह दिन में जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच नौ मुठभेड़ हुईं, जिनमें भाड़े के दो हत्यारों समेत लगभग एक दर्जन अपराधियों को पकड़ा गया है।

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश) गौतमबुद्ध नगर में कथित रूप से व्यापारियों को लूटने के मामलों में शामिल एक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात हुई दो मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किये गए बदमाशों में फर्रुखाबाद निवासी राज ठाकुर उर्फ राजू और मथुरा निवासी पवन सिंह तथा राकेश सिंह शामिल हैं जबकि उनके गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की पहचान सुबोध कुमार, गोविंद और मोहन शाह के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले छह दिन में जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच नौ मुठभेड़ हुईं, जिनमें भाड़े के दो हत्यारों समेत लगभग एक दर्जन अपराधियों को पकड़ा गया है। गौतम बुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्णा ने कहा कि पुलिस ने सालरपुर में जांच के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को पूछताछ के लिये रुकने को कहा तो पिछली सीट पर बैठे बदमाश पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाते हुए फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि दो बदमाश अपाचे मोटरसाइकिल पर थे, जिनका सेक्टर 39 पुलिस और स्टार-2 (अपराध शाखा) की संयुक्त टीम ने पीछा किया। इस दौरान हाजीपुर के निकट पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एसएसपी ने कहा कि आरोपी राजू पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि उसका साथी पवन फरार हो गया।

कृष्णा ने कहा, "राजू को अस्पताल ले जाया गया और इलाके में तलाशी अभियान चलाकर पवन को भी पकड़ लिया गया।" एसएसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि वे 27 जुलाई को रजनीगंधा चौक पर हुई लूट की एक वारदात में शामिल थे, जिसमें वे नौ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस बीच सेक्टर-58 की एक पुलिस टीम और स्टार-1 (अपराध शाखा) को दो बाइक सवार बदमाशों को लेकर सतर्क किया गया।

कृष्णा ने कहा, "राकेश और मोहन सिंह को रेडिसन होटल के निकट पूछताछ के लिये रुकने को कहा गया, इस बार भी उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में दोनों घायल हो गए।" राकेश को पकड़ लिया गया, लेकिन मोहन सिंह भागने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा, "चारों आरोपी और उनका साथी सुबोध, व्यापारियों, वितरकों और उद्योगपतियों को निशाना बनाते थे। उन्होंने अब तक एक दर्जन मामलों में शामिल होने की बात कबूल की है जबकि उनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।"

 

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल