लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: लॉकडाउन के बीच पुलिस ने सामूहिक नमाज अदा करने पर 11 लोगों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2020 13:39 IST

गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ धारा 188 और संक्रामक रोग फैलाने में सहायक संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले में पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 11 लोगों को किया गया गिरफ्तार।गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ धारा 188 और संक्रामक रोग फैलाने में सहायक संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अमरोहा: कोरोना वायरस (Coronavirus) को देखते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार (25 मार्च) से अगले 21 दिनों तक देश को लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में यह कड़े आदेश भी जारी किए गए हैं कि इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति बिना वजह से घर से बाहर पाया गया तो उसे सख्त सजा मिलेगी। ऐसे में पूर्ण लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा की जामा मस्जिद में कुछ लोगों को सामूहिक नमाज अदा करते हुए पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ धारा 188 और संक्रामक रोग फैलाने में सहायक संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिले में पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, यहां एसडीएम ने भी चेतावनी जारी कर दी है कि अगर किसी को भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि सभी पूजा स्थल लॉकडाउन की अवधि के दौरान बंद रहेंगे। 

मालूम हो, पुलिस को बुधवार (25 मार्च) को इस बात की सूचना मिली कि नगर की जामा मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे हैं। ऐसे में एसडीएम शशांक चौधरी लॉकडाउन के आदेश का पालन कराने के लिए मय फोर्स के साथ मस्जिद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से इस संबंध में पूछताछ की।  

उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। यह बताने के लिए उन्होंने सरकार के आदेशों का पालन करने की चेतावनी इमाम को दी। इसी दौरान वहां पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने जामा मस्जिद में मौजूद 11 लोगों को गिरफ्तार किया। 

प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले को लेकर कहा कि गिरफ्तार हुए सभी 11 लोगों पर धारा 188 और संक्रामक रोग फैलाने में सहायक बनने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इन लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया, जबकि आदेश दिए गए हैं कि कोई भी इसका उल्लंघन नहीं करेगा वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर