लाइव न्यूज़ :

बलिया के रेवती कांड में पुलिस ने आरोपियों पर किया इनाम घोषित, 1 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

By भाषा | Updated: October 17, 2020 14:30 IST

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने फरार आरोपियों के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है । इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह व नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है तथा पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह मुलजिम अभी फरार हैं जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया: जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान एक व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है तथा उनके विरुद्ध रासुका व गैंगस्टर कानून के अंतर्गत कार्रवाई की घोषणा की है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह मुलजिम अभी फरार हैं जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने रेवती कांड के फरार आरोपियों के विरुद्ध 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, साथ ही आरोपियों के विरुद्ध रासुका व गैंगस्टर कानून के अंतर्गत कार्रवाई की घोषणा भी की है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने फरार आरोपियों के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है । इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह व नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है तथा पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू अभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 टीम गठित की हैं। इस बीच मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं को निर्दोष करार देते हुए दावा किया है कि रेवती की घटना में उसके परिवार के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है तथा आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

उसने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शुक्रवार रात जारी वीडियो में स्वयं को पूर्व सैनिक संगठन का अध्यक्ष करार दिया है। आरोपी ने घटना को पूर्व नियोजित करार देते हुए आरोप लगाया है कि उसने आवंटन के लिये बैठक शुरू होते ही उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व अन्य अधिकारियों से अप्रिय घटना होने की आशंका जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। धीरेंद्र ने वायरल वीडियो में दावा किया कि अधिकारियों की मौजूदगी में उसके 80 वर्षीय पिता व भाभी पर भी हमला किया गया।

गौरतलब है कि जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन के दौरान कथित रूप से गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी तथा कई लोग घायल हो गये थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर