लाइव न्यूज़ :

भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बहन उठाया कदम, मिड डे मिल में मिला दिया जहर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 19, 2018 15:12 IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक परिषदीय विद्यालय में छात्रों के मिड डे मील में जहर मिलने से हड़कंप मच गया है।

Open in App

देवरिया, 19 जुलाई: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक परिषदीय विद्यालय में छात्रों के मिड डे मील में जहर मिलने से हड़कंप मच गया है। खबर के मुलाबिक खाने में जहर मिलाने की आरोपी छात्रा को पुलिस ने बुधवार को बाल सुधारगृह में भेज दिया गया है। 

शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ जहर खुरानी का केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद बुधवार को जहां छात्रों व अभिभावकों के चेहरों पर दहशत थी, वहीं रसोई घर में एमडीएम भी नहीं बना। 

बनकटा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौलिया पाण्डेय में कक्षा आठ तक परिषदीय विद्यालय संचालित विकास खंड के बौलिया पाण्डेय में प्राथमिक व जूनियर की कक्षाएं एक ही परिसर में चलती हैं। आरोप के मुताबिक एमडीएम के खाने में एक 8वीं कक्षा के छात्रा ने मंगलवार को जहर मिला दिया था। जिस वक्त वो ऐसा कर रही थी उसको रसोइए ने देख लिया और उसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की। जिसके बाद पूरे में हड़कंप मच गया। मामला बढ़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को हिरासत में ले लिया। 

इसके अलावा डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए दाल का सेंपल ले लिया। आरोपी छात्रा के खिलाफ फिलहाल  धारा 328, 511 का केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छात्रा को बाल सुधार गृह गृह गोरखपुर भेज दिया गया। इस घटना के दूसरे दिन डर के कारण रसोइए ने खाना तक नहीं बनाया था। विद्यालय के रसोई घर मे बच्चों का खाना इस लिए नही बना है कि मंगलवार को देर शाम तक रसोईघर को प्रशासन द्वारा सील किया गया था। 

कहा जा रहा है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए खाना नहीं बना क्योंकि कहीं जहर ना फैल जाए। वहीं, आरोपी छात्रा की मां ने इस पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया है। छात्रा की मां का कहना है कि कक्षा पांच में पढ़ने वाले उसके बेटे की कुछ दिन पूर्व स्कूल में एक बच्चे ने ईंट से मारकर हत्या कर दी थी। हमला करने वाला बच्चा इस समय बाल सुधारगृह में है। उसका बदला लेने के लिए कुछ लोग जानबूझ कर मेरी बेटी को फंसाना चाहते हैं। जबकि ग्रामीणों का कहना था छात्रा ने अपने भाई की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए छात्रों के खाने में जहर मिलने की साजिश रची है।

टॅग्स :मिड डे मीलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी