VIDEO: श्रद्धालुओं की बस पलटी, 33 लोग घायल, गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के पास...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 17:49 IST2025-05-23T17:49:45+5:302025-05-23T17:49:57+5:30
Pilgrims Bus Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की एक बस के पलटने से उसमें सवार 33 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने दस बजे धरासू के नालूपानी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

VIDEO: श्रद्धालुओं की बस पलटी, 33 लोग घायल, गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के पास...
Pilgrims Bus Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की एक बस के पलटने से उसमें सवार 33 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने दस बजे धरासू के नालूपानी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उसने बताया कि बस में 41 श्रद्धालु सवार थे जो मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के निकट हुए बस हादसे का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Anugrah Mishra (@anugrah_mishra9) May 23, 2025
ईश्वर से सभी घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।#uttarkashi#uttarakhand#Accidentpic.twitter.com/9BKedaMd7T
पुलिस ने बताया कि इस घटना में 33 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद धरासू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती डुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसने बताया कि बस पलटने के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
उत्तरकाशी के धरासू बैंड के पास पलटी चारधाम यात्रियों से भरी बस, हादसे में 08 से 10 यात्री हुये घायल, मध्य प्रदेश के बताये जा रहे है सभी तीर्थ यात्री#accident#chardhamyatrapic.twitter.com/ZBdpCa6d2r
— DD NEWS UTTARAKHAND (@DDnews_dehradun) May 23, 2025