लाइव न्यूज़ :

भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की तैयारी में जुटा था पीएफआई, तैयार कर रहा था महिला दस्ता, सीमांचल में सक्रिये हो रही थीं महिलायें

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2022 21:07 IST

पीएफआई बिहार के सिमांचल इलाके में अपने महिला दस्ते को सक्रिय बनाने की तैयारी कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक पीएफआई बिहार में भी अपने महिला विंग को सक्रिय कर रहा था इस विंग की महिला सदस्य संगठन के मूल उद्देश्यों को महिलाओं के बीच पहुंचाने का काम करती हैंमहिला विंग की सदस्यों के निशाने पर शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ घरेलू महिलाएं होती हैं

पटना: पश्चिम बंगाल और केरल की तर्ज पर बिहार में भी पीएफआई अपना महिला दस्ता बनाने की तैयारी में था। आईबी ने इस संदर्भ में एक रिपोर्ट भी गृह मंत्रालय को भेजा था। इस विंग में जुड़ी महिला सदस्य अपने संगठन के मूल उद्देश्य को घर-घर तक महिलाओं के बीच लेकर जाती है।

शैक्षणिक संस्थाओं से लेकर घर की महिलाएं तक इनकी टारगेट में होती हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से सीमांचल में इसकी जमीन तैयार की जा रही थी। इसके साथ ही जांच में यह भी पता चला है कि पीएफआई का महिला विंग एक विशेष उद्देश्य के तहत काम करता है। इसमें महिलाओं को शामिल किया जाता है।

कैंपस और जनरल, ये दो शाखांए होती है। कैंपस शाखा की महिला सदस्यों का निशाना शैक्षणिक संस्थानों पर होता है, जिसके परिसरों में ये काम करती हैं। वहीं दूसरी शाखा की सदस्यों का टारगेट गांव की महिलाएं होती हैं। जिनके बीच ये जाती हैं और उन्हें भड़काना इनका काम होता है।

इनका मुख्य उद्देश्य संगठन के देश विरोधी लक्ष्य की प्राप्ति ही है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि पश्चिम बंगाल और केरल में ये महिला विंग बेहद मजबूत है और बिहार के सीमांचल में इन्हीं दो राज्यों से सक्रिय महिला सदस्यों को भेजा गया था। यहां के मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में इसे फैलाने की तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पटना के फुलवारीशरीफ में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे कुछ साजिशकर्ता दबोचे गये तो पीएफआई संगठन के बड़े-बड़े राज बाहर आने लगे। भविष्य के लिए पीएफआई ने बड़ी साजिश की तैयारी की थी। बिहार में बड़े स्तर पर पर्दे के पीछे से सारा खेल चल रहा था। घरेलू महिलाओं को भ्रमित करने के लिए आगे की तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। अब इस पूरे मामले की जांच में एनआईए की टीम जुट गई है।

भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की मंशा रखकर देश विरोधी षडयंत्र रचने वाले इस गिरोह के 26 संदिग्धों पर पटना पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें 22 अभियुक्त अभी भी फरार ही चल रहे हैं। एनआईए के आईजी आशीष बत्रा दिल्ली से पटना आए हुए हैं।

आज सबसे पहले उन्होंने पीएफआई और गजवा-ए-हिन्द के केस को लेकर बिहार एटीएस की टीम के साथ एक बैठक की। उनसे दोनों ही केस में अब तक हुई जांच से जुड़ी जानकारी ली और जांच में मिले सबूतों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।

टॅग्स :बिहारPFIएनआईएNIA
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो