लाइव न्यूज़ :

पटना के बेऊर जेल में छापेमारी, तीन मोबाइल फोन और चार्जर बरामद, 33 दिनों के अंदर दूसरी बार कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2021 21:54 IST

पटना स्थित बेऊर के नए जेल अधीक्षक  ने जेल में छापेमारी की. 33 दिनों के अंदर की गई दूसरी बार छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किया गया. 

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार जेल प्रशासन ने सुबह छह बजे सभी बैरकों को खंगाला. गोदावरी और यमुना खंड में मोबाइल फोन बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए है.

पटनाः बिहार में जेलों से संचालित अपराध पर अंकुश लगाये जाने के प्रशासन के सारे कवायद धरे के धरे रह जाते हैं और अपराधी जेल में बैठकर ही आपरधिक घटनाओं को अंजाम दिला देते हैं.

जेल से संचालित अपराधी राज्य में हत्या, लूट और छिनतई की घटना को अंजाम दिलवा रहे हैं. इस पर अंकुश लगाने के लिए राजधानी पटना स्थित बेऊर के नए जेल अधीक्षक  ने जेल में छापेमारी की. 33 दिनों के अंदर की गई दूसरी बार छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किया गया. 

जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन ने सुबह छह बजे सभी बैरकों को खंगाला. इस दौरान गोदावरी और यमुना खंड में मोबाइल फोन बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए है. इस मामले को लेकर बेऊर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं जेल के 20 कक्षपालों का तबादला भी कर दिया गया है.

जबकि दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की. आज अचानक की गई इस कार्रवाई से कैदियों के बीच हडकंप मच गया. वहीं, अब जेल आईजी मिथिलेश मिश्र ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जेल में अधीक्षक को छोड़ कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मोबाइल नहीं ले जा सकते. अधीक्षक भी मोबाइल अपनी जिम्मेदारी पर ले जाएंगे.

इसके अलावा ड्यूटी के दौरान उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक समेत कोई भी पदाधिकारी और कर्मी अपना मोबाइल जेल के अंदर नहीं ले जाएंगे. यह सुनिश्चित करना अधीक्षक की जिम्मेवारी होगी. ऐसा करने में विफल होने पर उनपर कार्रवाई हो सकती है.

आदेश के मुताबिक अक्सर ड्यूटी के दौरान उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक, लिपिक, चिकित्सा पदाधिकारी, पारा मेडिकल स्टॉफ, प्रोग्रामर और कम्प्यूटर ऑपरेटर मोबाइल फोन अपने साथ रखते हैं. यह कारा की सुरक्षा के लिए सही नहीं है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से इसपर रोक लगाने का आदेश दिया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई