लाइव न्यूज़ :

Patna Police: छुट्टी नहीं मिलने से दबाव?, एएसआई अजीत सिंह ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी की, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2024 14:53 IST

Patna Police: मृतक भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला थे। मृतक अजीत सिंह कुशवाहा शादी शुदा थे और वे दो बच्चों के पिता थे।

Open in App
ठळक मुद्देपटना सिटी एसपी (मध्य) स्वीटी सेहरावत भी मामले की जांच करने पहुंचीं। घटना के बाद एफएसएल की टीम भी बॉडी की जांच की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

Patna Police: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में शनिवार को एक एएसआई (सहायक पुलिस निरीक्षक) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक एएसआई अजीत सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्होंने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जहां बॉडी पडी थी, वहां से सटे बहुत सारे बेड हैं। एक छत के नीचे कई पुलिसकर्मी रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद गांधी मैदान पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पटना सिटी एसपी (मध्य) स्वीटी सेहरावत भी मामले की जांच करने पहुंचीं। 

घटना के बाद एफएसएल की टीम भी बॉडी की जांच की। मृतक भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नही चल पाया है। मृतक अजीत सिंह कुशवाहा शादी शुदा थे और वे दो बच्चों के पिता थे।

घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बारे में मृतक एएसआई का भतीजा विकास कुमार ने बताया कि पहले से सब ठीक था, बिल्कुल नॉर्मल थे। छुट्टी नहीं मिलने से कुछ दिनों से दबाव में थे। हालांकि पुलिस पदाधिकारियों ने ऐसी वजहों का खंडन किया है और जांच की बात कही है। अजीत सिंह बिहार पुलिस में सिपाही थे और कुछ महीने पहले ही प्रमोशन पाकर एएसआई बने थे।

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच होगी। वहीं, पिता विनोद सिंह ने कहा कि घर से कोई प्रेशर नहीं था। मेरे चार बेटे हैं। कौन मारा या क्या हुआ, मुझे कुछ पता नहीं है। परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उनके दूसरे परिजनों ने कहा की गोली मारने के बाद ढाई घंटे तक उनकी बॉडी पड़ी रही, लेकिन उसे किसी ने छुआ तक नहीं।

जबकि, उसे अस्पताल भी ले जाना चाहिए था। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है। उधर, पुलिस अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि बीते 17 दिनों के अंदर तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। तीनों ही मामला आत्महत्या का है। पिछले महीने सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना के थानाध्यक्ष का शव फंदे से लटका मिला था।

जबकि गुरुवार यानी दिवाली के दिन समस्तीपुर पुलिस लाइन में बैरक में बाथरूम के अंदर एक महिला सिपाही का शव खिड़की में फंदे से झूलता मिला था। जबकि एक एएसआई ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। तीनों ही मौत मामले में कई सवाल उठे।

अगर इन पुलिसकर्मियों ने खुदकुशी की तो इसके पीछे की वजह क्या रही होगी? इसके बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं एक के बाद एक करके पुलिसकर्मियों की खुदकुशी के मामले ने पुलिस महकमे की चिंता भी बढ़ा दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाPoliceबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई