लाइव न्यूज़ :

Patna Police: 5000000 रुपए की ज्वेलरी और ₹35000 नकद लूटकर फरार?, 5 से ज्यादा हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2025 18:16 IST

Patna Police: पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।सगुना मोड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत यह मामला आता है। पुलिसकर्मियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Patna Police: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को दानापुर के सगुना मोड़ स्थित जीवा ज्वेलरी  शोरूम में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। 5 से ज्यादा अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधी शोरूम से करीब 50 लाख रुपए की ज्वेलरी और ₹35,000 नगद लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

उन्होंने शोरूम कर्मचारियों से पूछताछ की है और कहा है कि सगुना मोड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत यह मामला आता है। इसलिए वहां के पुलिसकर्मियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। अवकाश कुमार ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

फिलहाल पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। बताया जा रहा है कि शो रूम खुलते ही 5 से ज्यादा अपराधियों ने हथियार के दम पर इस वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलरी शॉप के स्टाफ ने बताया कि अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे थे।

पहले एक आरोपी दुकान में आया और अंगूठी दिखाने को कहा। इसके बाद उसका दूसरा साथी आया और पिस्टल तान दी, फिर बाकी साथी भी दुकान में घुस गए। हथियार दिखाकर बैग में ज्वेलरी रखने को कहा। उसके बाद दुकान में लूटपाट की। अपराधी मुंह पर नकाब पहन हुए थे। लूटपाट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाPoliceBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला