लाइव न्यूज़ :

पटना पुलिस ने किया बडे़ रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले एक दर्जन महिला-पुरुष

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2021 19:56 IST

होटल के कमरे से पुलिस ने दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया है, जो आपत्तिजनक स्थिति में थे. गिरफ्तार लोगों में 5 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस इन सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.पुलिस ने होटल के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के होटल दयाल में बीते कई दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसका खुलासा पटना पुलिस ने किया है.

होटल के कमरे से पुलिस ने दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया है, जो आपत्तिजनक स्थिति में थे. गिरफ्तार लोगों में 5 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं. पुलिस इन सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जाता है कि पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पुलिस ने होटल के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके संरक्षण में सेक्स रैकेट के इस धंधे को काफी लंबे समय से चलाया जा रहा था. सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी मैदान इलाके में स्थित एक होटल में कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. अक्सर लड़के-लड़कियों का यहां आना-जाना लगा रहता है.

देह व्यापार के धंधे की सूचना मिलते ही पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से कमरे के अंदर बंद लड़के-लड़कियों को रंगे हांथों पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि सभी सेक्स वर्कर बंगाल से ताल्लुक रखने वाली है, जो राजधानी पटना में एक्जीविशन रोड स्थित इस होटल में देहव्यापार के धंधे को चला रही थी.

पकड़ी गई सेक्स वर्करों के पास से कई आपत्तिजनक सामानों को पुलिस ने बरामद किया है. पकडे गए लोगों के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है. गिरफ्तार होटल संचालक से भी सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है. आखिरकार ये सब कब से चल रहा था.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम